अंबाला का हरबिलास गोलीकांड; पुलिस एनकाउंटर में मारा गया शूटर सागर, एसटीएफ के दो से तीन जवान भी हुए घायल

हरियाणा के अंबाला के नारायणगढ़ में हुए बसपा के प्रदेश सचिव हरबिलास गोलीकांड का मुख्य शूटर सागर पुलिस की धरपकड़ के दौरान मारा गया। मुलाना महाराणा प्रताप नेशनल कॉलेज के पास अंबाला पुलिस और हरियाणा एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ में पुलिस के दो से तीन जवान भी घायल हुए हैं। मुख्य शूटर सागर के शव को छावनी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।  इस दौरान दो से तीन पुलिस वाले भी घायल होने की सूचना है। गौरतलब है कि बीते दिनों अंबाला के नारायणगढ़ इलाके में बसपा के प्रदेश सचिव  हरबिलास की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

जबकि उनके दो साथी घायल हुए थे। वहीं शूटर सागर के शव को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के सब गृह में  रखवा दिया गया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हरबिलास की पांच गोलियां मारकर की गई हत्या की जिम्मेदारी दो लाख के ईनामी बदमाश वेंकट गर्ग ने ली थी। फरार होने के तीन दिन बाद वेंकट गर्ग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा कि नारायणगढ़ कॉम्प्लेक्स में जो हत्याकांड हुआ है, वो मैंने किया है।

जो भी हमारे खिलाफ वालों का साथ देगा या कोई संबंध रखेगा, उसका यही हाल करूंगा। किसी को तंग न करें। मेरा किसी गैंग से कोई लिंक नहीं है।’ सब्र करो सबका हिसाब होगा। यह तो शुरुआत है। इस पोस्ट के बाद पुलिस ने साइबर सैल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। दरअसल, वेंकट गर्ग सहित अजय, अरुण, साहिल, मनीष मित्तल, तुषार, नेहाल व महिला अंजू गर्ग पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 27 जनवरी को इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को काबू कर लिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000