चिंगारी बनी ज्वाला, 50 बीघे गेहूं की फसल हुई राख, समा गई आग में किसानों के खून-पसीने की कमाई

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र के सुल्तानपुर (चक्की दियर) में गुरुवार की दोपहर ट्रैक्टर-थ्रेसर में डंठल फंसने से निकली चिंगारी से 50 बीघे गेहूं की खड़ी फसल को जलाकर राख हो गई। किसानों के खून पसीने की कमाई देखते-देखते आग की लपटों में समा गई।

भरत सिंह के खेत में थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई हो रही थी। इसी दौरान थ्रेसर में गेहूं के डंठल फंस गए। अचानक थ्रेसर के चेंबर से आग की लपटें निकल कर खेत में जा गिरी।थ्रेसिंग करा रहे मौजूद लोग जैसे ही खेतों की तरफ लपके आग तेजी से फैलनी शुरू हो गई। शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने आग को बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के साथ आग भी और तेज होती चली गई।

अगलगी में हरिनाथ राम, बुचन, मानती देवी, मुन्ना, महेंद्र,मैनेजर, साहब राम, पप्पू यादव,जलेसर यादव,ददन यादव,वकील यादव, मदन, हृदयानंद, लल्लन और नंदलाल की 50 बीघा से अधिक फसल आग में जलकर राख हो गई। आग की खबर गांवों में फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ खेतों में उतर आई थी। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मी भी विवश दिखाई दिए। चौतरफा फैलती चली जा रही आग की लपटों ने किसी का बस नहीं चलने दिया और पूरी तरह तांडव मचाने के बाद ही आग शांत हुई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000