‘रुतबा तो मरने के बाद भी रहेगा… लोग पैदल चलेंगे और हम चार कंधों पर’; इंस्टा पर रील लगा सिपाही ने दी जान

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक पुलिसकर्मी ने खुदकुशी कर ली। वह कल्याणपुर में डायल 112 में तैनात था। सिपाही कश्यपनगर में किराये पर रहता था। खुदकुशी से पहले सिपाही ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की थी।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सिपाही ने खुदकुशी से पहले इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट डाली थी। “रुतबा तो मरने के बाद भी रहेगा लोग पैदल चलेंगे और हम चार कंधों पर… मैं मुस्कुराते हुए मरूंगा जीते जी मुझे खुशी नहीं मिली…”

इंस्टाग्राम पर रील अपलोड कर कल्याणपुर में पीआरवी में तैनात सिपाही ने सोमवार रात को खुदकुशी कर ली। दोपहर में उसी घर में किराये पर रहने वाले दरोगा हेलमेट लेने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।

घटना के बाद एडीसीपी, एसीपी ने जांच-पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनका इंतजार किया जा रहा है।

एडीसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि मथुरा के गोवर्धन निवासी हरेंद्र मान सिंह प्राइवेट कर्मी हैं। उनका छोटा भाई महेंद्र सिंह (30) पुलिस विभाग में सिपाही है। वर्तमान में पीआरवी कल्याणपुर में तैनात था। कल्याणपुर के आईआईटी सोसाइटी माधवपुरम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय यादव के मकान में किराये पर रहता था।

रविवार को पत्नी और बच्चे को मथुरा भेजा

करीब दस दिन पहले पत्नी कविता, बेटे तेजस और छोटू को भी मथुरा से ले आया था। रविवार को पत्नी और बच्चे रात की ट्रेन से मथुरा वापस चले गए थे। हरेंद्र के अनुसार, देर रात को भाई से फोन पर बात हुई थी।

कमरे पर हेलमेट लेने पहुंचे थे, दरोगा

उसके बाद ड्यूटी पर जाने की बात कहकर फोन काट दिया था। दोपहर में करीब दो बजे कल्याणपुर पुलिस ने मौत की सूचना दी। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार के अनुसार, कल्याणपुर थाने में तैनात दरोगा हितेंद्र करीब एक बजे किसी काम से जा रहे थे।

रस्सी से लटका था, शव

वह हेलमेट लेने मान महेंद्र के कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा न खुलने पर बगल की खिड़की का कांच तोड़कर देखा तो पंखे के सहारे रस्सी से सिपाही का शव लटक रहा था। दरोगा ने फोन कर मामले की जानकारी थाना प्रभारी राजेंद्र कांत शुक्ला को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस बल पहुंचा। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने जांच के दौरान मोबाइल देखा तो उसमें सिपाही ने मरने से पहले दो स्टेटस लगाए थे। एडीसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि सिपाही ने सुसाइड क्यों किया है, इसकी जानकारी नहीं है।

जांच के लिए उसका मोबाइल कब्जे में लिया गया है। परिवार वालों से बातचीत की जा रही है। परिवार वाले अगर कोई आरोप लगाते हैं तो मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का इंतजार हो रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000