जिम से बाहर निकलते ही सूरजभान उर्फ बबलू पहलवान की गोली मारकर की गई हत्या

फरीदाबाद। सेक्टर-11 में जिम में एक्सरसाइज करके बाहर आए बल्लू नामक बदमाश की कार में आए अन्य बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी। मारा गया आरोपी बदमाश दिल्ली नजफगढ़ में दीनपुर गांव का रहने वाला बल्लू उर्फ सूरजभान पहलवान है। उसे नजदीक से करीब 25 गोली मारी गई। मौके पर ही दम तोड़ने वाले बल्लू पहलवान की एक टांग बुलेट मोटरसाइकिल पर ही रह गई।

चार महीने से जिम के लिए आता था बल्लू…

सूचना मिलने पर पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य, पुलिस उपायुक्त राजेश दुग्गल व एसीपी क्राइम अमन यादव घटनास्थल पर पहुंचे। सेक्टर-11 मार्केट में स्पेक्ट्रम फिटनेस प्वाइंट नाम से जिम सेंटर है। जिम तीसरी मंजिल पर है। यहां बल्लू उर्फ सूरजभान पहलवान पिछले चार महीने से जिम करने के लिए आता था। वह दिल्ली नजफगढ़ का रहने वाला था और इंस्टाग्राम पर रील बना कर डालता रहता था और लगातार इंटरनेट सक्रिय रहता था। जिम संचालक रोहित के अनुसार, बल्लू अक्सर बताता था कि वह दिल्ली में नहीं जा सकता। वहां का तड़ीपार है। उसकी कई गैंगों से ठनी हुई है और मुकदमे चल रहे है, पर बल्लू जिस सहज भाव से कहता था, इसलिए उसकी बातों को कभी गंभीरता से नहीं लिया गया। बल्लू यह बताता था कि वह वाईएमसीए के पास किसी रिश्तेदार के यहां पर रहता था। रोजाना की तरह मंगलवार शाम छह बज कर 20 मिनट पर जिम करके बाहर निकला।

गोलियों से छलनी था बल्लू पहलवान…

वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठ ही रहा था कि सेक्टर-7 की तरफ से आए बदमाशों ने उस पर गोलियों की बौछार कर दी। रोहित के अनुसार, ऐसे लग रहा था कि जैसे दिवाली पर कोई पटाखे चला रहा हो। तभी जिम में वर्कआउट करके बाहर निकलने वाली लड़की वापस अंदर आई और उसने बताया कि बाहर गोलियां चल रही है। ये सुनकर नीचे उतर कर आए तो बल्लू गोलियों से छलनी होने के बाद बाहर गिरा हुआ था और उसका एक पैर मोटरसाइकिल पर ही रखा था।

दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है बल्लू…

घटना की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने के 20 मिनट बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने पुलिस उपायुक्त राजेश दुग्गल व एसीपी क्राइम अमन यादव से सारी जानकारी ली। डीसीपी दुग्गल ने बताया कि अभी तक प्राथमिक जांच में दो लोगों द्वारा गोलियां मारने की जानकारी मिली है। बाकी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं उसके बाद कुछ और कहा जा सकेगा। बल्लू दिल्ली नजफगढ़ के दीनपुर क्षेत्र का रहने वाला था। वो तड़ीपार बताया गया है। मृतक के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध होने की बात भी होती रही, इस पर डीसीपी दुग्गल ने कहा कि अभी जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और बदमाश के स्वजन को सूचित कर दिया है। पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।

मार्केट में रहता है अंधेरा…

जिस जगह पर वारदात हुई है, वहां अंधेरा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंधेरा होने पर यहां आमजन आवाजाही से बचता है। अंधेरा होने के कारण ही बदमाशों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी की भी जिम के बाहर कौशल गैंग के बदमाशों ने 27 जून साल-2019 की गोलियों से छलनी कर हत्या की थी। तब वारदात सुबह हुई थी और यह शाम को हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000