झारखंड में गैंगस्टरों का आतंक:खौफ में जीने को मजबूर कारोबारी और ठेकदार,पुलिस से सुरक्षा की लगा रहे गुहार

रांची। झारखंड पुलिस ने पिछले कुछ सालों में नक्सलियों खिलाफ कई बड़ी कामयाबी हासिल की है, मगर अपराधियों के खिलाफ कोई खास कामयाबी नहीं मिली है। झारखंड में दर्जनभर गैंग हैं,जो लोगों और कारोबारियों का जीना हराम कर रखा है। यह गैंग रंगदारी, लेवी के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। इसका विपरीत असर पड़ रहा है।इनके निशाने पर केवल कारोबारी ही नहीं,अब तो पुलिस के अधिकारी भी हैं। कारोबारी तो झारखंड में रहने से डरने लगे हैं।

हाल ही में रामगढ़ में कुख्यात अमन साव गैंग से मुठभेड़ में एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार और रजरप्पा थाने के दारोगा सोनू घायल हो गए थे। रांची में कोयले के कारोबारी रंजीत गुप्ता को रंगदारी न देने पर अपराधियों ने गोली मार दी थी। वहीं, सुखदेवनगर में एक जमीन कारोबारी को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आए दिन हो रही घटनाओं ने झारखंड की पुलिस व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न खड़ा कर दिया है। पुलिस के अधिकारी आल इज वेल का दावा कर रहे हैं। कारोबारी पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं।

झारखंड में इन कुख्यात गैंग का आतंक

झारखंड में इन दिनों सबसे अधिक आतंक दुमका जेल में बंद अमन साव और उसके गैंग के लोगों का है। यह कानून व्यवस्था के लिए जबरदस्त सिरदर्द बन गया है। इसी तरह पांडेय गैंग, अमन सिंह गैंग, प्रिंस खान गैंग, अमन श्रीवास्तव गैंग,सुजीत सिन्हा गैंग अभी भी झारखंड में एक्टिव है। इन गैंग के ज्यादातर सरगना गिरफ्तार होने के बाद विभिन्न जेलों में बंद हैं,लेकिन इनके गुर्गो ने आतंक मचा रखा है।

पुलिस के लिए सिरदर्द बनी अमन साव गैग

कुख्यात गैंगस्टर अमन साव की गैंग पुलिस के लिए जबरदस्त सिरदर्द बनी हुई है। अमन साव दुमका जेल में बंद तो है,लेकिन  उसके गुर्गे झारखंड में एक्टिव हैं।अमन साव के गुर्गे वर्चुअल काल के जरिए रंगदारी मांग रहे हैं। रंगदारी न देने पर गोली भी चला रहे हैं। अरगोड़ा थाना क्षेत्र में सात जुलाई को रंगदारी न देने पर अमन साव के गुर्गो ने कोयला कारोबारी रंजीत गुप्ता को गोली मार दी थी। रंजीत गुप्ता जख्मी हो गए थे। इतना ही नहीं अमन साव का गुर्गा मयंक सिंह के नाम से भी वर्चुअल काल के जरिए रंगदारी की मांग की जा रही है और जान मारने की धमकी दी जा रही है।पुलिस की जांच में मयंक सिंह एक छद्म नाम के रूप में सामने आया है। पुलिस ने इस गैंग के कई कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा भी है, लेकिन जेल से बाहर अब भी दर्जनों गुर्गे एक्टिव हैं।

प्रिंस खान संयुक्त अरब अमीरात से मांग रहा रंगदारी

धनबाद का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान संयुक्त अरब अमीरात से काल करके रंगदारी मांग रहा है। पुलिस की जांच में प्रिंस खान की लोकेशन मिली,इसके बाद से उसके विरुद्ध रेड कार्नर नोटिस तक जारी करवा दिया है। इस साल अप्रैल से लेकर जून तक झारखंड एटीएस और जिला पुलिस ने गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के 22 लोगों को को गिरफ्तार किया है। अनुसंधान जारी है। धनबाद में गैंगस्टर अमन सिंह गैंग के भी 13 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

झारखंड एटीएस ने अमन श्रीवास्तव को मई महीने में गिरफ्तार किया था।अमन श्रीवास्तव गैंग के अन्य अपराधी भी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। कुछ जेल से बाहर हैं, जिनपर एटीएस की नजर है। एटीएस ने अमन श्रीवास्तव गैंग के अर्थ तंत्र पर भी कड़ी कार्रवाई की। उसके हवाला कारोबारी साथियों को भी गिरफ्तार किया।

पांडेय गैंग के खिलाफ एटीएस की जांच जारी

पांडेय गैंग के खिलाफ एटीएस की जांच जारी है। बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि की हत्या के मामले में एटीएस ने पांडेय गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस गैंग से जुड़े अपराधियों के बारे में भी एटीएस जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000