बचपन के प्यार को पाने के लिए प्रेमी संग फरार हुई एक बच्चे की मां, अब वीडियो डाल कर लगा रही सुरक्षा की गुहार

मोतिहारी। मोतिहारी में एक महिला ने अपने बचपन का प्यार पाने के लिए अपने तीन साल कि बच्ची को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। जो अब सोशल मिडिया पर वीडियो डाल कर अपने प्रेमी और खुद के सुरक्षा कि गुहार लगा रही है। मामला केसरिया थाना क्षेत्र के लोहरगंवा कि है।

यह कहानी है केसरिया थाना क्षेत्र के लोहरगंवा के राकेश और आरती कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस दोनों के बीच पहली मुलाकत केसरिया गर्स हाई स्कूल में वर्ष-2015 में तब हुआ, जब आरती नवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी, और राकेश उधर घूमने जाया करता था। इस दौरान दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई फिर प्यार हुआ और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। इस बीच दिसंबर वर्ष-2018 को दोनों ने घर से भाग गए, एक सप्ताह तक दोनों भागे रहें।

आरती के घरवालों ने दूसरे से करा दी शादी…

इस बीच घरवालों के समझाने और शादी कराने के वादे के बाद राकेश ने आरती को वापस घर भेज दिया, जिसके बाद आरती के घर वालों ने आनन फानन में शादी दिल्ली के रहने वाले एक युवक से करा दी। शादी के बाद से आरती अपने पति के साथ दिल्ली में रहने लगी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। इस बीच आरती ने एक बेटी को भी जन्म दिया, लेकिन आरती का आरोप है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने के साथ उसे बहुत प्रताड़ित किया करता था।

घरवालों से कहने पर कोई सपोट भी उसे नहीं मिलता था। उसका पति उसे घर नहीं आने देता था, यह सिलसिला क़रीब दो साल तक चलता रहा और आरती अपने पति का प्रतारना झेलती रही। इसी बीच आरती ने अपने पुराने प्रेमी से आपबीती सुनाई, जिसके बाद उसका प्रेमी राकेश उसे आश्वासन देते हुए कहा कि यह नियति का खेल है, अब तुम वहीं रहो लेकिन आरती नहीं मानी और एक-दूसरे से फ़ोन पर बात करना शुरू कर दी और फिर से दोनों का मुरझाया प्यार जागृत हों गया।

मायके लौटने के बाद फिर से बढ़ी नजदीकियां…

इस बीच आरती दिल्ली से किसी तरह अपने मायके आयी और राकेश से मिलना शुरू कर दी, जब आरती का राकेश से नजदीकी बढ़ी तो उसने अपने पति से दुरी बढ़ गई, यह देख कर उसके पति को शक हुआ, जब तक वह यह बात समझ कर ससुराल आता तब तक 25 दिसंबर को राकेश के साथ आरती अपनी तीन वर्ष की बच्ची को लेकर फरार हो गई, अब उसे इस बात का डर सता रहा है कि कही उसके ऊपर या उसके पति और ससुराल वाले के साथ कोई कानूनी कार्रवाई न कर दे। इसको लेकर उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर अपने प्रेम का इजहार करते हुए सुरक्षा की गुहार लगा रही है।

मामले को लेकर केसरिया थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि, अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले में लड़की के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन लोगों द्वारा कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000