थाना प्रभारी ने छुट्टी मांगने पर सिपाही को डांटकर भगाया, इलाज के अभाव में सिपाही की बीमार पत्नी की हुई मौत

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस विभाग से दिल को झकझोर देने वाली खबर है,जहां सिपाही के बार-बार छुट्टी मांगने पर भी थाना प्रभारी ने उसे छुट्टी नहीं दी और उसे डांटकर भगा दिया,जिससे सिपाही अपनी पत्नी का इलाज नहीं करवा पाया।इलाज के अभाव में सिपाही की पत्नी की मौत हो गई। एसपी ने सिपाही के आरोपों की जांच का आदेश दिया है। यह सोशल मीडिया से लेकर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सिपाही प्रदीप सोनकर मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। आरोप है कि उसने पत्नी के इलाज के लिए थाना प्रभारी दिनेश पाठक से छुट्टी मांगी थी,लेकिन थाना प्रभारी ने छुट्टी देने के बजाय उसे डांट-फटकार कर भगा दिया। इलाज के अभाव में प्रदीप की पत्नी की मौत हो गयी। सिपाही प्रदीप कुमार सोनकर ने पुलिस अधीक्षक के नाम एक पत्र लिखकर थाना प्रभारी सिकंदरपुर दिनेश पाठक पर कानूनी कार्रवाई करने‌ की मांग की है।

सिपाही प्रदीप सोनकर ने थाना प्रभारी दिनेश पाठक पर आरोप लगाया कि वह अपनी पत्नी के इलाज हेतु छुट्टी मांगने के लिए 27 जुलाई को एक प्रार्थना पत्र लेकर उनके पास गया था,लेकिन थाना प्रभारी ने उसे छुट्टी नहीं दी। उल्टा उसे डांटकर भगा दिया, जिसके बाद वह जब हेड मुंशी से डाक लेकर 29 जुलाई की रात्रि अपने घर को जा रहा था तभी उसके घर पहुंचने से पहले ही पत्नी की मौत हो गई।

सिपाही प्रदीप कुमार सोनकर ने एसपी को लिखे पत्र में दावा किया कि अगर उसे छुट्टी मिल गई होती तो शायद आज उसकी पत्नी जीवित होती। प्रदीप कुमार सोनकर की पांच महीने की बेटी है। उसके सिर से अब मां का साया उठ चुका है। एसपी विक्रांत वीर का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से चिट्ठी मिली है। पुलिस उपाधीक्षक सिकंदरपुर को इसकी जांच सौंपी गई है, उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक को कॉन्स्टेबल के घर भी भेजा गया है। एसपी ने कहा की इस दुःख कि घड़ी में पूरा पुलिस परिवार कॉन्स्टेबल के साथ खड़ा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000