भाई-बहन को डसकर कमरे में ही घूमता रहा सांप, मां की आंख खुली तो मची चीख-पुकार, दोनों की मौत

फुगाना थाना क्षेत्र के गांव करौदा महाराज में रविवार रात तमन्ना और पारस बिस्तर पर सो रहे थे। देर रात मां की आंख खुली तो बच्चे तड़प रहे थे और सांप घर में एक कोने में बैठा था। बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। फुगाना थाना क्षेत्र के करौदा महाजन गांव में रविवार रात बिस्तर पर सोई कक्षा तीन की छात्रा तमन्ना और उसके भाई कक्षा दो के छात्र पारस को सांप ने डस लिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन शामली अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन दोनों की मौत हो गई। अस्पताल से लौटते हुए परिजन दोनों को बचाने के लिए झाड़-फूंक के लिए भी लेकर गए। करौदा महाजन निवासी राजेश कुमार पंजाब के जालंधर में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नि प्रतिभा अपनी बेटी तमन्ना (11) और बेटे पारस (07) के साथ गांव में रह रहती है। रविवार रात भाई-बहन बिस्तर पर सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने पारस के होंठ और तमन्ना की उंगली पर डस दिया। देर रात दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। मां की आंख खुली। गांव के ही   चिकित्सक को बुलाकर दिखाया गया। चिकित्सक के सुझाव पर परिजन दोनों को शामली चिकित्सालय में ले जाने लगे। इसी दौरान कमरे के कोने में बैठा सांप दिखाई दिया। ग्रामीणों ने सांप को जिंदा पकड़वाकर जंगल में छुड़वा दिया। भाई बहन को परिजन शामली ले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार को दोनों की मौत हो गई। जालंधर से पिता राजेश कुमार भी अस्पताल पहुंचे। शामली से लौटते हुए परिजन दोनों बच्चों को झाड़-फूंक कराने के लिए भी लेकर पहुंचे।

करौदा में गम, घर पर पसरा सन्नाटा

ग्रामीण राजेश के घर सन्नाटा पसरा है। देर शाम तक दोनों बच्चों को लेकर परिजन नहीं पहुंचे थे। सर्पदंश की जानकारी मिलते ही सुबह से ही घर पर ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000