शराबी दरोगा की ग्रामीणों वालो ने मिलकर की जमकर पिटाई, वर्दी फाड़ी और घंटों बंधक बनाकर रखा

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया में मझौलिया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहद्दीपुर गांव में नशे में धुत दरोगा अरविंद सिंह की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी और वर्दी फाड़कर घंटों तक बंधक बना लिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बेतिया पुलिस की छवि पर फिर से सवाल उठे हैं। मझौलिया थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को ग्रामीणों ने नशे की हालत में पकड़ा, जमकर पिटाई की, वर्दी फाड़ दी और घंटों तक बंधक बनाए रखा। बताया जा रहा है कि दरोगा शराब के नशे में जांच करने गांव पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, वहां तैनात दरोगा अरविंद सिंह अपने दो-तीन गार्डों के साथ पुलिस जीप से गांव पहुंचे थे। वे किसी मामले की जांच करने आए थे, लेकिन नशे में धुत होकर उन्होंने घरवालों से अभद्र भाषा में बात करनी शुरू कर दी। जब दरोगा ने गाली-गलौज और बदसलूकी की, तो स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और बंधक बना लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने दरोगा की जमकर पिटाई की, उनकी वर्दी फाड़ दी और घंटों तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से फैल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना मिलने पर मझौलिया थाना से टीम मौके पर पहुंची और दरोगा को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि दरोगा नशे में धुत होकर महिलाओं से दुर्व्यवहार कर रहे थे और अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें सबक सिखाने के लिए पकड़ लिया और पिटाई कर दी। बेतिया पुलिस पर आचार संहिता और शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब सूबे में शराबबंदी लागू है, तो पुलिसकर्मी खुद शराब पीकर जांच करने कैसे पहुंचे? इस पूरे घटनाक्रम से बेतिया पुलिस की साख पर गहरा धब्बा लगा है। जिले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की किरकिरी हो रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000