ज्ञानवापी में आज होगी जुमे की नमाज और तहखाने में पूजा, बेहद कड़ी हुई सुरक्षा

वाराणसी। ज्ञानवापी में व्यास जी तहखाने में पूजा अर्चना का आज दूसरा दिन है।श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। आज जुमे की नमाज भी होनी है। व्यास जी तहखाने में पूजा की इजाज़त दिये जाने के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। हिंदू पक्ष पहले ही अदालत में कैविएट दाखिल कर चुका है। इस बीच वाराणसी में आज अंजुमन इंतज़ामिया कमेटी ने मुसलमानों से दुकानें बंद रखने की अपील की है। कमेटी ने एक अपील जारी करके फैसले का विरोध करने के लिए दुकानें बंद रखने को कहा है। आज जुमे की नमाज की वजह से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। आज मुस्लिम संगठन दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी भी रहेंगें।

मुस्लिम पक्ष की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई…

बता दें कि सुबह तीन बजे से ही ज्ञानवापी के व्यास जी तहखाना परिसर में हलचल शुरू हो चुकी है। आज लगातार दूसरे दिन पूजा अर्चना चल रही है। जहां एक तरफ हिंदू श्रद्धालुओं में भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा है, तो वहीं मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट सुनवाई कर सकता है। आज का दिन बड़ा महत्वपूर्ण है, क्योंकि व्यास जी के तहखाने में लगातार दूसरे दिन पूजा चल रही है। आज शुक्रवार है भी तो जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। व्यास जी तहखाने में पूजा से नाराज वाराणसी के मुसलमानों से आज दुकानें बंद रखने की अपील की गई है। पूजा पाठ रुकवाने को लेकर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है।

पूजा और नमाज के लिए बनाए गए अलग-अलग रास्ते…

इन सबके बीच आज ज्ञानवापी के व्यास जी तहखाने में पूजा पाठ का दूसरा दिन है। पहले दिन पूजा पाठ का जो वीडियो आया है,उसमें तीन मूर्तियां दिख रही हैं। व्यास जी तहखाने में नीचे आसन बिछाकर विग्रह रखे हुए हैं और उनकी पूजा की जा रही है। पहले दिन श्रद्धालुओं ने दूर से ही दर्शन किये। आज श्रद्धालुओं को दर्शन की इजाज़त मिल गई है, इसलिये दो अलग-अलग रास्ते बनाए गए हैं। हिंदू श्रद्धालुओं के व्यास जी के तहखाने तक जाने के लिए अलग रास्ता बनाया गया है। वहीं ज्ञानवापी में नमाज के लिए आने वालों के लिए दूसरा रास्ता बनाया गया है। सुबह से ही व्यास जी के तहखाने में दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। सुबह से शाम तक पांच बार आरती की जा रही है।

मस्जिद कमेटी ने आज बंद की अपील…

आज प्रशासन के सामने चुनौती बड़ी है। एक तरफ हिंदू श्रद्धालुओं का तांता, दूसरी तरफ नमाज के लिए आने वालों की भीड़। अदालत के फैसले के विरोध में एक अपील अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने जारी की है। शहर-ए-मुफ़्ती अब्दुल बातिन नोमानी की ओर से जारी की गई इस अपील में आज मुसलमानों से दुकानें बंद रखने की अपील की गई है। महिलाओं से घरों में रहने को कहा गया है। बुधवार देर रात को जैसे ही ज्ञानवापी मस्जिद इंतजामिया कमेटी के लोगों को व्यास जी तहखाने में पूजा की खबर लगी तो वो तुरंत हरकत में आए। वाराणसी से लेकर दिल्ली तक खलबली मच गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000