महिला से अवैध संबंध के चलते की गई थी ट्रक ड्राइवर राकेश साह की हत्या, साजिशकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरा। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ के समीप दिनदहाड़े घटित ट्रक चालक राकेश साह की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामलेका भी पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। साथ ही साजिश में शामिल एक आरोपित कोगिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। इसकी जानकार भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शेखर कुमार यादव उदवंतनगर थाना के गड़हां गांव का निवासी है। कांड में संलिप्त एक हिस्ट्रीशीटर चंदन कुमार समेत दिलीप उर्फ गड़ासी नामक दो अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दक्षिण एकौना गांव निवासी राकेश साह महाराष्ट्र में रहकर ट्रक चलाता था। इस दौरान उदवंतनगर के गड़हां गांव की निवासी एक महिला से संपर्क में रहता था। जिसका विरोध उसके मायके वाले करते थे।

षड्यंत्र के तहत बुलाकर की गई हत्या…

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि षड्यंत्र के तहत राकेश को महाराष्ट्र से यहां बुलाकर लाया गया था। इसके बाद 10 जनवरी को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नयका टोला मोड़ के समीप गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर मृतक के पिता ने दो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई थी। इस दौरान कांड के अनुसंधान पुलिस को महत्वपूर्ण क्लू मिला। जिसके बाद साजिश में शामिल शेखर को धर दबोचा गया। साथ ही मृतक का गायब मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में थानाध्यक्ष राजकिशोर समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे। पूछताछ में दो अन्य की संलिप्तता की बात सामने आ रही है।

हत्या में कुख्यात बदमाश का भी आ रहा नाम…

राकेश साह की हत्या में जिन दो और सदस्यों का नाम आया है उसमें मुख्य नाम चंदन एवं दूसरा दिलीप उर्फ गड़ासी का बताया जा रहा है। दोनों उदवंतनगर थाना क्षेत्र के हैं। जगदीशपुर पुलिस के अनुसार चंदन पहले से भी पुलिस के रिकार्ड में अपराधिक कांडों में दागी रहा है। वह भाड़े पर जाकर भी घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश है। तकनीकी सूत्र की भी मदद ली जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000