प्रेम विवाह करने पर ली जान: भांजे के जन्मदिन से दो दिन पहले बहन को गोली से उड़ाया

हरियाणा के रोहतक के गांव काहनी-साढ़े सात में तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाली सपना (23) की उसी के भाई संजू ने तीन दोस्तों के साथ मिलकर बुधवार रात 9:40 बजे सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। बचाव में आए देवर साहिल (21) को भी पेट में गोली मारी।

इधर, पुलिस ने वारदात के 27 घंटे के भीतर वीरवार की रात बोहर व लाढ़ोत गांव के बीच हत्या में शामिल काहनी गांव के संजू (19), राहुल (19) और सोनीपत जिले के रूखी गांव के अंकित उर्फ बाबा (18) व गौरव (19) को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। चारों के पैर में गोली लगी हैं।

काहनी-साढ़े सात निवासी साहिल ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि उसका बड़ा भाई सूरज ऑटो चलाता है। सूरज ने तीन साल पहले गांव काहनी-साढ़े 12 निवासी सपना के साथ प्रेम विवाह किया था। सपना के परिजन इससे नाराज थे और रंजिश रखते थे। कई बार सपना के भाई संजू ने सूरज और सपना को धमकी दी थी। एक बार तो मारपीट भी की थी।

बुधवार रात 9:40 बजे संजू व तीनों युवक जबरन दरवाजा खोलकर घर में आ गए। संजू और उसके दोस्त राहुल लपडिया ने देसी पिस्तौल से चार फायर किए। पहली गोली सपना की छाती में लगी। दूसरी बचाव में आए देवर साहिल को पेट में लगी। तीसरी गोली चल नहीं पाई। चौथी गोली दरवाजे में लगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले। मां निर्मला देवी व अन्य सपना व साहिल को पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर ले गए। यहां डॉक्टरों ने सपना को मृत घोषित कर दिया।

साहिल का 20 नवंबर को और पोते देव का कल है जन्मदिन

सपना की सास निर्मला ने बताया कि 20 नवंबर को छोटे बेटे साहिल का जन्मदिन है। इसी दिन वह पीजीआई में जीवन से संघर्ष कर रहा है। गोली उसके पेट में लगकर जांघ के नीचे पैर में जा फंसी है। डॉक्टर ऑपरेशन करके गोली निकालने का प्रयास कर रहे हैं। निर्मला ने बताया कि पोते देव का 22 नवंबर को दूसरा जन्मदिन है।

आरोपियों के लाढ़ौत गांव के पास होने की मिली थी सूचना: सतीश

सीआईए द्वितीय प्रभारी सब इंस्पेक्टर सतीश कादियान ने बताया कि बुधवार रात को काहनी गांव में सपना की हत्या हुई थी। सदर थाने में सपना के भाई संजू व उसके दोस्तों पर एफआई दर्ज की गई थी। सीआईए द्वितीय पुलिस को सूचना मिली कि संजू अपने साथियों के साथ फरार होने की फिराक में है।

इस पर बोहर और लाढ़ोत गांव के बीच पुलिस ने आरोपियों को पीछा कर घेर लिया। जब आरोपियों को ललकारा तो फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में चारों गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने चारों को पीजीआई में दाखिल कराया है। चारों के खिलाफ सदर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के पास से चार देसी पिस्टल व बाइक बरामद हुई है।

वारदात का चश्मदीद बोला… डंडा लेकर हमलावरों से भिड़ा था साहिल

घटना के चश्मदीद सौरभ ने बताया कि वह मोबाइल फोन चला रहा था। साहिल चारपाई पर लेटा था। अचानक उसे सीसीटीवी कैमरे में स्कूल की दीवार की तरफ से चार युवक आते दिखाई दिए। उसने तुरंत मौसी निर्मला को बताया। मौसी बोलीं-एक बार पहचान लो कौन हैं।

इसी बीच हमलावर दरवाजा खोलकर अंदर आ गए। सबसे पहले सपना के कमरे में गए और सोते समय उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इसी बीच साहिल डंडा लेकर हमलावरों से भिड़ गया। एक हमलावर ने डंडे से बचते हुए नीचे झुककर साहिल को पेट में गोली मार दी।

जब हमलावर साहिल को दूसरी गोली मारने लगा तो पिस्तौल नहीं चली। इसी बीच उन्होंने घायल साहिल को कमरे के अंदर खींच लिया और दरवाजा बंद कर लिया। हमलावरों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। दरवाजे पर गोली भी चलाई।

सौरभ ने बताया कि एक गोली उसके कान के पास से गुजरी। किसी तरह उसने पापा को कॉल की। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। सीसीटीवी फुटेज में भागते नजर आ रहे हैं।

गांव में आकर रहने से नाराज था भाई संजू

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सपना व सूरज ने एक ही गांव के होते हुए तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। सपना के परिवार वालों ने इस पर एतराज जताया था कि दोनों गांव में नहीं रहेंगे। बेटा पैदा होने के बाद दोनों ने गांव में आना-जाना शुरू कर दिया था। इस कारण सपना के परिवार वाले नाराज थे। संजू ने कई बार सपना और सूरज को देख लेने की धमकी दी थी। हालांकि, किसी को वारदात का अंदाजा नहीं था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000