खेत से घर लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली हालत गंभीर

रीवा। शहर से लेकर गांव तक बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजमा दे रहे है। शुक्रवार की शाम गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काकर गांव में खेत से घर लौट रहे युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। युवक के गले में गोली के छर्रे धंसे है। घटना के बाद बदमाश भाग गए वहीं मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल देव केवट पुत्र रामजश केवट 18 वर्ष निवासी काकर की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर युवक और उसका भाई खेत में काम कर रहे थे। छोटा भाई देव खेत से वापस घर के लिए निकला था, जिसे रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। बताया गया कि आधा घंटा बाद बड़ा भाई खेत से वापस लौट रहा था, जिसने लोगो की भीड़ देखी और अपने भाई को गोली लगने से घायल अवस्था में अचेत पाया।

जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को निजी वाहन से संजय गांधी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा घायल युवक का उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी के बाद गढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जब तक पुलिस घटना स्थल पर पहुंच स्थानीय लोग युवक को निजी वाहन से संजय गांधी अस्पताल से रवाना कर दिए थे। पुलिस आसपास के लोगो से बदमाशों के संबंध में पूछताछ कर रही है, साथ ही घायल युवक के परिजनों का भी पुलिस बयान ले रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000