आरओ/एआरओ परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गैंग के सदस्य को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आरओ/एआरओ परीक्षा का पेपर लीक करने वाले गैंग के एक सदस्य अमित सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। यूपी एसटीएफ ने अमित को मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद अमित को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि अमित सिंह गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

यूपी एसटीएफ की पूछताछ में अमित सिंह ने बताया कि वह गोमतीनगर में कामर्स की कोचिंग चलाता था। उसी दौरान बलिया के दीपक दुबे के माध्यम से मामले के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा उर्फ राहुल मिश्रा के संपर्क में आया। हमने राजीव नयन को टीजीटी परीक्षा- 2020-21 का पेपर पढ़ाने के लिए 20 लाख रुपये दिए थे। उसके बाद से कई भर्ती परीक्षाओं में राजीव नयन को कैंडिडेट उपलब्ध करा चुका है।

अमित सिंह ने बताया कि राजीव नयन ने पुलिस भर्ती और आरओ/एआरओ भर्ती परीक्षा 2023 में पेपर आउट कराने के लिए कहा था और हमसे अभ्यिर्थयों की व्यवस्था करने के लिए बोला था। राजीव नयन ने बताया था कि सभी अभ्यर्थियों को लखनऊ और प्रयागराज में पेपर का उत्तर पढ़ाया जाएगा। इसके बदले डॉ. शरद सिंह से 15 लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी देना तय हुआ था। 11 फरवरी, 2024 को हुई प्रारंभिक परीक्षा में दो लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी देना तय किया गया था, जबकि बाकी का रुपया बाद में देना था।

अमित सिंह ने बताया कि सभी लड़कों को राजीव नयन मिश्रा ने प्रयागराज स्थित आरोग्यम हास्पिटल में ले जाकर पेपर पढ़वाया था। आरोग्यम हास्पिटल का मालिक भी राजीव नयन ही है। अभ्यिर्थयों को पेपर पढ़वाने में डॉ. शरद ने भी मदद की थी। एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वह सीटेट परीक्षा पेपर आउट कराने के संबंध में जनवरी, 2023 में थाना कंकरखेड़ा मेरठ से जेल जा चुका है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000