बस में लूट; बदमाशों ने सवारी बनकर बस में चढ़े और बंदूक से फायर कर 15 मिनट में 20 यात्रियों को लूटा

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में यात्री बस लूटने का मामला सामने आया है। जहां दो बदमाशों ने यात्री बस में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक बाइक पर आए बदमाशों ने बंदूक दिखाकर 15 मिनट में बस को रुकवाया, उसमें घुसे और यात्रियों से पैसे-गहने छीन लिए। । घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे राजनगर थाना क्षेत्र में कूटने डैम के पास की है। पुलिस ने 5 घंटे के भीतर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह बस छतरपुर से सतना जा रही थी। इसमें 20 यात्री सवार थे। लूट के दौरान बदमाशों ने तीन हवाई फायर भी किए और मौके पर अपनी बादक छोड़कर फरार हो गए। पलिस मौके पर मामले की जांच और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

ड्राइवर किशोरी कुशवाहा के मुताबिक दोनों लुटेरों ने सवारी बनकर बस को हाथ दिया तो हमने बस रोक दी, वे दोनों बस में चढ़े और उनमें से एक ने कट्टा निकालकर गाली-गलौज करते हुए हवाई फायर कर दिया और किसी को फोन न करने की धमकी देने लगे। आगे की सीट पर बैठी महिलाओं से जेवर और कैश छीन लिया। विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी। मामले में कंडक्टर समीर अली ने बताया बाद में लुटेरे मेरे पास आए और मेरा सारा पैसा (कैश) लेकर खेतों की तरफ भाग गए। जब हमने उतरकर देखा तो उनकी बाइक वहीं खड़ी थी। उसका नंबर नोट कर हम थाने में शिकायत की है।

बच्चे के हाथ से 50 रुपए भी छीने..

प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने पुलिस को बताया कि लुटेरे प्लेटिना बाइक पर आए थे। एक बदमाश ने कट्टा दिखाया जबकि दूसरे ने हमें धमकाकर जेवर, कैश और मोबाइल छीन लिए। इतना ही नहीं उसने एक बच्चा जो हाथ में 50 रुपये का नोट लिए था वो भी छीनकर ले गए। एक महिला यात्री ने कहा कि मैं राजनगर जाने के लिए बस में चढ़ी थी। लुटेरों ने मेरा मंगलसूत्र, मेरी बेटी की सोने की चेन और मेरे पास रखे 20 हजार रुपए छीन लिए। जो रुपए मैंने बेटी के इलाज के लिए रखे थे।

SP बोले..

मामले में छतरपुर एसपी अगम जैन ने कहा कि खजुराहो SDOP सलिल शर्मा और राजनगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ शर्मा मौके पर हैं यात्रियों से पूछताछ कर मामले।की जांच और कार्यवाही कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000