प्रेमिका को किसी और के साथ देखा तो पूर्व प्रेमी ने युवती पर किए चाकू से कई वार

जबलपुर। ओमती चौक के पुलिस सहायता केंद्र के ठीक सामने एक बदमाश ने युवती को चाकू मारकर हत्या कर दी। युवती के गले पर चाकू से वार किया। शाम के समय भीड़भाड़ वाले इलाके में इस दिल दहला देने वाली वारदात से सड़क पर हड़कंप मच गया। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती उस समय कार से कहीं से लौटी थी। ओमती पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

कोई कुछ समझ पाता, गुरफान वहां से भाग निकला…

सीएसपी राजेश सिंह राठौर ने बताया कि नया मोहल्ला रिपटा निवासी फिरोज कुरैशी की बेटी तमन्ना कुरैशी (18) सोमवार को कहीं गई थी। शाम के समय वह कार से लौटी। कार चालक ने ओमती चौक पर कार रोकी तो तमन्ना ने दरवाजा खोला। वह कार से उतर पाती, इसके पूर्व वहां पहले से घात लगाए बैठे मछरहाई निवासी गुरफान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपित गुरफान ने युवती के गले के साथ कई अन्य हिस्सों पर चाकू से वार किया। हमले के साथ ही तमन्ना के गले से खून की धार निकल पड़ी। कोई कुछ समझ पाता, इसके पूर्व प्रेमी गुरफान वहां से भाग निकला।

जब कार नहीं रुकी, तो उसमें कर दी तोड़फोड़…

खून से लथपथ तमन्ना सड़क पर गिर गई। इधर कार चालक ने कार चालू की और वहां से भागने लगा, तभी वहां मौजूद युवकों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब कार नहीं रुकी, तो उसमें तोड़फोड़ कर दी, लेकिन तब तक कार चालक कार लेकर वहां से भाग निकला। खून से लथपथ तमन्ना को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया।

हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज किया गया रेफर…

स्वजन उसे वहां लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी जैसे ही युवती से जुड़े लोगों को लगी बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर भीड़ जमा हो गई। इधर सूचना पर पुलिस भी मौके और अस्पताल पहुंची। जहां स्वजन और लोगों ने हंगामा किया और आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस की एक टीम ने घटना स्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की, वहीं सीसीटीवी खंगाले ताकि आरोपित की पहचान हो सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000