बुजुर्ग की पिटाई का तमाशा देखने वाले 13 पड़ोसी पहुंचे जेल, घंटों पीटने वाले बहू-बेटे भी गिरफ्तार

मिर्जापुर। जनपद में एक बुजुर्ग की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बहू और बेटे बेरहमी से पिता को पीटते नजर आ रहे हैं। डंडों के साथ ही लात-घूंसों से भी पिटाई की जा रही है। इस दौरान वह आसपास खड़े लोग इस तमाशे को चुपचाप देखते भी वीडियो में नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए 15 आरोपियों को जेल भेज दिया।

क्या है पूरा मामला।

 दरअसल, वायरल वीडियो में बहू और बेटे डंडे से बुजुर्ग को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। पूरा मामला हलिया थाना क्षेत्र के परसिया गांव का है। जहां के रहने वाला बुजुर्ग राम आसरे को पारिवारिक कलह के चलते बेटा सियाराम मौर्य और बहू रीना लाठी डंडे लात घूसे से वीडियो में पीटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुछ लोग चुपचाप तमाशा देखते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। आरोप है कि बुजुर्ग को काफी देर तक पीटा गया। वायरल वीडियो करीब 3.30 मिनट का बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पारिवारिक कलह के चलते बुजुर्ग को बेटे और बहू काफी देर तक पीटते रहे थे। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की थी।

तमाशबीन निपट गए। 

पुलिस ने इस मामले में कुल 15 लोगों के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया है। इसमें बहू बेटे के साथ ही 13 पड़ोसी शामिल है। सभी को जेल भेज दिया गया है। तमाशा देखने में पुलिस की कार्रवाई का इस तरह का मामला काफी समय बाद सामने आया है। यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बुजुर्ग की पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट।

इस मामले में बुजुर्ग की पत्नी महुरी देवी ने हलिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बहू बेटे समेत तमाशबीन बने 13 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शांतिभंग के अंदेशा में कुल 15 लोगों को जेल भेजा गया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया है।

हलिया थाने के उपनिरीक्षक विजय नारायण पांडेय ने बताया कि हलिया पुलिस ने सोमवार को कारवाई करते हुए बहू बेटे समेत 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें 13 वो लोग हैं जो बुजुर्ग की पिटाई का तमाशा देख रहे थे। सभी को पजिलाधिकारी लालगंज के न्यायालय में हाजिर करते हुए जेल भेज दिया है। सभी का शांतिभंग में चालान किया गया है।

वहीं, हलिया थाना प्रभारी राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बुजुर्ग की पिटाई के मामले का वीडियो वायरल होने पर और बुजुर्ग की पत्नी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कुल 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है घटना की जांच की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000