रसोइए ने सरकारी स्कूल में 2 छात्रों से किया कुकर्म; डेढ़ साल से कर रहा था मनमानी, विरोध करने पर देता था धमकी।

बाराबंकी। सरकारी स्कूल के टॉयलेट में रसोइया काफी समय से 2 छात्रों से कुकर्म कर रहा था। विरोध करने पर वह उन्हें धमकाता भी था। कुछ बच्चों ने उसकी ये गंदी हरकत देख परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद सोमवार को ग्रामीण स्कूल में पहुंचे। उन्होंने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।कुर्सी थाना क्षेत्र में एक परिषदीय स्कूल है। इसमें आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ते हैं। यहां 60 वर्षीय नगेसर नाम का रसोइया है। ग्रामीणों का आरोप है कि रसोइया डेढ़ साल से स्कूल के छात्र से कुकर्म कर रहा था।

स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को बुलाता था।

रसोइया स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र को बुलाता था। इसके बाद स्कूल के टॉयलेट में ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत करता था। विरोध करने पर वह छात्र को धमकाता भी था। इससे छात्र ने परिजनों को इसके बारे में नहीं बताया था। इससे रसोइए का हौसला बढ़ गया। एक महीने से वह एक और छात्र के साथ कुकर्म कर रहा था। दोनों छात्र एक ही गांव के रहने वाले हैं। रसोइए ने दूसरे छात्र को धमकी दी थी। लिहाजा वह भी चुप रहा।

इस बीच 23 अगस्त को स्कूल के कुछ बच्चों ने रसोइए की इस गंदी हरकत को देख लिया। इसके बाद अपने परिजनों को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद सोमवार को आक्रोशित ग्रामीण स्कूल में पहुंच गए. उन्होंने रसोइए को पकड़ लिया। उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।

सीओ फतेहपुर कर रहे जांच।

थाना प्रभारी कुर्सी अनिल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। आरोपी रसोइया नगेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ फतेहपुर ने शुरू कर दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पांडे ने बताया कि आरोपी रसोइए को स्कूल से हटा दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000