यात्रा के दौरान ट्रेन में युवती से दोस्ती,शादी का झांसा देकर बनाये सम्बन्ध,अब शादी से इनकार,पीड़िता की तहरीर पर सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी सेना के जवान की ट्रेन में सफर के दौरान मथुरा की युवती से दोस्ती हो गई। फौजी ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। अब शादी करने से मना कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी जवान सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मथुरा निवासी पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि दो वर्ष पूर्व वह प्रयागराज से लौट रही थी। मथुरा आते समय ट्रेन में उसकी मुलाकात फौजी ओमवीर सिंह निवासी गांव गढ़ी धर्मी, थाना नगला सिंघी, फिरोजाबाद से हुई।

वह सेना में लेह लद्दाख में तैनात है। दोनों के बीच बातचीत दोस्ती हो गई। कुछ समय में ही दोस्ती प्यार में बदल गई। इतना ही नहीं बात शादी तक पहुंच गई। युवती ने बताया कि फौजी ने मथुरा के छटीकरा में उसे मिलने के लिए बुलाया। यहां होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद टूंडला थाना क्षेत्र स्थित काका होटल में भी उसके साथ संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा तो उसने 25 जून को शादी करने की बात कही। इस बीच वह अपने माता-पिता और फूफा के साथ उसके घर पर आया। 23 जून को वह अपना जन्मदिन मनाने उसके घर पहुंचा।

यहां उसके साथ फोटो भी खिंचवाए। इसके बाद रात में शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा। इस दिन उसने मना किया तो आरोपी ने तमंचा के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 24 जून को उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी जवान ओमवीर सिंह, मां फूलवती, पिता शिवराम सिंह, भाई भगवान सिंह, छोटू, राहुल सिंह व फूफा सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

आईजी के आदेश पर लिखी गई दुष्कर्म की रिपोर्ट…

पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी फौजी के शादी से इंकार करने पर वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। यहां उसकी रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर कोई सुनवाई तक नहीं हुई। तब वह आईजी आगरा के पास पहुंची। आईजी के आदेश पर टूंडला थाना में उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई है। टूंडला थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आईजी के निर्देश पर सेना के जवान सहित सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल व बयान दर्ज कराते हुए घटना की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000