शेर सिंह राणा शौर्य दिवस के बहाने बिहार में गरजे,कहा- किसी भी कीमत पर नहीं छीनने दूंगा सवर्णों का अधिकार

आरा। बिहार के आरा में शनिवार को राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी (सत्य) के मुखिया सह राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। शेर सिंह राणा ने लोगों को संबोधित करते हुए कि हम किसी भी वर्ग जाति का विरोध नहीं करते लेकिन सदन में ठाकुरों और सवर्णों का अधिकार किसी भी कीमत पर छिनने नहीं देंगे। शेर सिंह राणा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हजारों साल इस अखंड भारत के लिए अपना बलिदान दिया है। विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध युद्ध लड़ते हुए, हमारी माताओं ने अपने सम्मान के लिए जौहर किया है, तब जाकर आज हमारा यह देश बचा है।

आज हम सभी लोग सांस ले रहे हैं तो अपने पूर्वजों की वजह से ही। हम अपने पूर्वजों के बलिदान के सम्मान में यह कार्यक्रम अब पूरे देश में शौर्य दिवस के रूप में मनाएंगे और जिस दिन हमारी सरकार सत्ता में आएगी हम अपने पूर्वाजों के बलिदान के प्रतीक के रूप में अमर जवान ज्योति की तरह दिल्ली में एक ज्योति की स्थापना करेंगे। शेर सिंह राणा ने कहा कि 2024 के चुनाव से पहले हमें कई दलों का प्रलोभन मिल रहा है, लेकिन हम साथ उसी का देंगे जो हमारी इस मांग को पूरा करेगा। सवर्णों और ठाकुरों के हक को कोई छीन ले, ऐसा में कभी नहीं होने दूंगा।शेर सिंह ने कहा कि हमें किसी भी धर्म और जाति के लोगों से बैर नहीं,लेकिन अपने हक की लड़ाई लड़ना भी आज के समय में काफी जरूरी है।

शेर सिंह ने सभी से एक झंडे के नीचे आने का आह्वान किया और अपना घर अपना झंडा का नारा दिया। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ एपी सिंह ने सभी से एक झंडे के नीचे आने का आह्वान किया और अपना घर अपना झंडा का नारा देते हुए शेर सिंह राणा के विचारधारा के साथ सभी से साथ चलते हुए सत्ता में भागीदार बनने का आव्हान किया। एपी सिंह ने कहा कि ये पार्टी केवल ठाकुरों की पार्टी नहीं बल्कि देश के हर इंसान की पार्टी है। जहां ऊंच-नीच और जाति का कोई भेद नहीं। बिहार को परिवर्तन की धरती बताते हुए एपी सिंह ने कहा कि इस मिट्टी का अलग वजूद है और हमें ये बताने की जरूरत नहीं कि बिहारी जब किसी चीज को ठान लेते हैं तो क्या करते हैं। कहा कि आवाज बुलंद करने के लिए सदन में जाना पड़ता है और वो काम जनता ही करती है।ऐसे में फैसला आपको ही लेना है।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने किया।वक्ता के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ठाकुर दुष्यंत सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन कुमार सोम, बिहार प्रभारी राजवीर सिंह गुज्जर, युधिष्ठिर सिंह ने भी माता पद्मिनी के त्याग और बलिदान को याद किया और लोगों से एक झंडे के साथ आने का आवाज दिया। कार्यक्रम के संयोजक बिहार प्रदेश संगठन मंत्री मनमोहन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश सिंह, अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया. इस मौके पर भोजपुर जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, विष्णु सिंह, रवि सिंह, नवीन सिंह, रोहित सिंह, पुतुल सिंह, युवा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, देवेश सिंह, अमृता सिंह,सत्या सिंह, देवकुमार सिंह सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी शामिल रहे।

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले शेर सिंह राणा की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी ने पूर्वजों की कीर्ति और बलिदान को लेकर दिल्ली में शौर्य स्मारक और शौर्य ज्योति बनाने की मांग को तेज कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय शौर्य दिवस को लेकर हुए इस आयोजन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए हुए नेताओं ने अपनी बातें रखी और केंद्र की सरकार पर दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय शौर्य स्मारक बनाने का दबाव बनाया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000