भागकर शादी करने से नाराज पिता ने की हत्या.... उत्तरप्रदेशशाहजहाँपुर बेटे के जन्मदिन के दिन ही पत्नी ने अपने दोस्त के साथ मिल पति को उतारा मौत के घाट,शव तालाब से बरामद By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 27, 2023 319 उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना क्षेत्र के गांव खेड़ासंडा निवासी शानू मौर्या की हत्यारोपी पत्नी पूनम और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने वारदात को करना स्वीकार किया है। 24 अगस्त की सुबह शानू का शव गांव में टॉवर के पास तालाब से बरामद किया गया था। उसके सिर पर चोट के निशान थे। मृतक के भाई ने भाभी पूनम व उसके दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि शराब पीने के चलते पूनम से विवाद हो गया था। उसी दिन बेटे का जन्मदिन था। पूनम ने गांव में रहने वाले अपने दोस्त अमन को बुलाकर शानू की गला दबा दिया और हैंडपंप का हत्था सिर पर मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को तालाब में डाल दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। मृतक के भाई ने भाभी पूनम व उसके दोस्त पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। समाचार 319 Share