मुठभेड़ में गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाती पुलिस.... हरियाणा बदमाश को खुद की लगी गोली: पुलिस से मुठभेड़ के दौरान देशी पिस्टल से कर रहा था फायर; बैक साइड से हुई आर-पार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Aug 29, 2023 408 करनाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जहां पवन उर्फ मौत नाम के बदमाश को पकड़ने गई पुलिस को देखते ही बदमाश ने देसी कट्टे से उन पर फायर करना चाहा। इस दौरान बदमाश की पिस्तौल का निशाना वह खुद बन गया। संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली उसकी बैक में लगी और आर-पार हो गई। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पुलिस ने काबू किया और इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले गई। शराब ठेकेदार से मांगता था फिरौती… DSP सुरेश कुमार ने बताया कि पवन उर्फ मौत शराब ठेकेदारों से फिरौती मांगता है। उसके ऊपर कई मामले दर्ज हो चुके हैं। करनाल के तखाना गांव में पुलिस की CIA -2 की टीम बदमाश पवन उर्फ मौत को पकड़ने गई थी। इस दौरान पवन बाइक से भागने लगा था। पुलिस को सामने देख उसने चलती बाइक से अपनी देसी पिस्तौल से फायर करना चाहा, लेकिन जब जेब से जल्दबाजी में पिस्टल निकालने लगा तो उसे खुद को गोली लग गई। उसके बैक साइड से गोली आरपार हो गई। अपराध 408 Share