अमेजन के मैनेजर की हत्या करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार: गली से बाइक निकालने को लेकर हुआ था विवाद

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अमेजन के एक सीनियर मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, हरप्रीत गिल को सिर में गोली मारी गई है। 36 साल के हरप्रीत गिल भजनपुरा में गली नंबर 1 में रहते थे। मामला रोड रेज का बताया जा रहा है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली नॉर्थ-ईस्ट के DCP जॉय एन तिर्की ने बताया कि मामले में 18 साल के बिलाल गनी उर्फ मल्लू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को रात करीब 2 बजे सिग्नेचर ब्रिज के पास से पकड़ा गया। 29 अगस्त को गिरफ्तार आरोपी अपने 4 अन्य साथियों के साथ मृतक और घायल व्यक्ति के साथ रोड रेज में शामिल था। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

5 हमलावर थे, दो ने पीछे से की फायरिंग…

गिल अपने साथी गोविंद के साथ मंगलवार रात करीब 12 बजे बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दो टू-व्हीलर से आए 5 हमलावरों ने दोनों पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अमेजन के सीनियर मैनेजर गिल की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उनके दोस्त गोविंद का इलाज चल रहा है। 32 साल के गोविंद भजनपुरा में ही हंग्री बर्ड के नाम से मोमोज की दुकान चलाते हैं। उनके भी सिर में गोली लगी। उन्हें LNJP अस्पताल रेफर किया गया है। गोविंद रिश्ते में हरप्रीत का मामा लगता था।

मृतक के रिश्तेदार ने घटना की वजह बताई…

मृतक के चाचा बॉबी सिंह गिल ने कहा कि मंगलवार को हरप्रीत की छुट्टी थी और वह अपने मामा गोविंद सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर घूमने निकला था। वह ऑफिस से आने के बाद टहलने जाता था। रात करीब पौने 11 बजे उसने अपनी मां से कहा कि वह टहलने जा रहा है। हमने सुना है कि एक दोपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और हमलावर उन्हें गालियां देते हुए भाग गए। दोनों ने सड़क पर दोपहिया वाहन का पीछा किया और इस दौरान उनसे झगड़ा हुआ। इस दौरान जब हरप्रीत और गोविंद उनका मुकाबला कर रहे थे, तभी चेहरा ढंके हुए दो व्यक्ति पीछे से आए और फायरिंग कर दी।

जांच के लिए 6 टीमें बनाई गईं…

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के DCP जॉय टिर्की ने बताया- हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों के फुटेज की पड़ताल की जा रही है। गोली गिल के सिर के दाहिनी ओर से कान के पीछे घुसी और दूसरी तरफ पार हो गई। यह रोड रेज का मामला लगता है। पुलिस ने कहा कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच के लिए छह टीम गठित की गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000