हत्या के बाद आठ माह से पटना से फरार शूटर मुंबई से हुआ गिरफ्तार, जांच के लिए बिहार ले गई पुलिस

मुंबई,। पटना में प्रापर्टी डीलर की हत्या कर आठ माह से फरार और छपरा गैंग से जुड़े शूटर नवीन कुमार प्रियकुमार रंजन को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बिहार के दानापुर गांव का रहने वाला रंजन हत्या के बाद मुंबई आकर छिप गया था। तीन सितंबर रविवार को बिहार की परसा बाजार पुलिस ने नवीन रंजन को हिरासत में ले लिया और हत्याकांड की आगे की जांच के लिए बिहार ले गई।

जमीन विवाद को लेकर कर दी थी हत्या…

पटना के प्रापर्टी डीलर प्रेम पासवान की गत चार जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया था कि उसका हबीबपुर इलाके में 1.5 बीघा जमीन का विवाद चल रहा था। पासवान की हत्या में पटना की परसा बाजार पुलिस पासवान के मुख्य संदिग्ध व व्यापारिक साझीदार दिलीप यादव समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

रंजन ने पासवान की हत्या में शामिल होने की बात कबूली…

पुलिस सूत्रों की मानें तो पासवान की हत्या में शामिल शूटर नवीन रंजन गत दस दिन से मुंबई में साकीनाका क्षेत्र स्थित ब्लासम छात्रावास में ठहरा हुआ था। कुछ दिन पहले साकीनाका क्षेत्र में एक व्यक्ति से बातचीत में रंजन ने खुद को बिहार का शूटर और पासवान की हत्या में शामिल बताया। जानकारी पर साकीनाका पुलिस ने रंजन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में रंजन ने पासवान की हत्या में शामिल होने की बात कबूल की।

पूछताछ में कई बातें आईं सामने…

पूछताछ में उसने बताया कि प्रेम पासवान ने अनुज वर्मा से विवादास्पद जमीन खरीदी थी। यह जमीन अनुज ने जमीन मालिक मंजू देवी की सहायता से अपने चचेरे भाई विकास से खरीदी थी। मंजू देवी का भुगतान को लेकर प्रेम पासवान से विवाद चल रहा था। गत चार जनवरी को प्रेम पासवान को उसके साझीदार दिलीप यादव ने प्रापर्टी डील का लालच दिया। पासवान अपने साथी लल्लन सुपारी के साथ बाइक से जा रहा था और उन पर गैंग ने हमला कर गोलियां बरसा दीं। हमले में पासवान की मौके पर ही मौत हो गई और लल्लन सुपारी के पैर में चोट आई थी। हत्या की साजिश में मुख्य संदिग्धों में विकास, अनुज वर्मा, वर्मा का बेटा साहिल और दिलीप यादव शामिल थे। वहीं पुलिस ने हत्या को अंजाम देने में शामिल गोलू कुमार, देव कुमार, अंकित कुमार, अनुप कुमार और प्राइस कुमार को गिरफ्तार किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     महिला से फुटपाथ पर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     एक लाख रुपए की रिश्वत लेते शिक्षा विभाग का सहायक लेखाकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     एफआर लगाने की एवज में 1 लाख 20 हजार की रिश्वत लेते सीओ का रीडर व दलाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार     |     प्रयागराज में दबंगई, बुलडोजर से ढहा दिया घर, लदवा ले गए सामान, 30 के खिलाफ FIR      |     भीषण सड़क हादसा; 17 लोगों की मौत 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से हुए घायल, लाशों का ढेर देख रो पड़ा पूरा गांव     |     पूजा खेडकर पर गिरी बड़ी गाज केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा से किया बर्खास्त     |     लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों की हुई मौत, NDRF की टीम का रेस्क्यू तेज     |     AIMIM पार्टी के नेता की बेरहमी से की गई हत्या     |     लखनऊ में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, दोस्त की वर्दी चुराई, बाजार से स्टार खरीदा, नई कार खरीदने पहुंचा, जूतों से खुला राज, अब हो रही पूछताछ     |     हाथरस भीषण सड़क हादसा:टक्कर से 60 मीटर दूर जाकर गिरे लोग, झाड़ियों में फंसे रहे घायल, हामिद का उजड़ गया संसार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000