ओपी राजभर दगे हुए कारतूस,घोसी नतीजे के बाद सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग

म‌ऊ। उत्तर प्रदेश के म‌ऊ जिले की घोसी विधानसभा के घमासान में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने शुक्रवार को बड़ी जीत दर्ज की है। सुधाकर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को 42759 वोटों से करारी शिकस्त दी है। घोसी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे से उत्तर प्रदेश की सियासी जमीन के ताप की आजमाइश हो गई। घोसी उपचुनाव चुनाव के नतीजे पर पूरे देश की नजर थी। घोसी में साइकिल इतनी तेज दौड़ी कि भारतीय जनता पार्टी चारों खाने चित्त हो गई। बता दें कि घोसी विधानसभा में इतनी बड़ी जीत कभी नहीं हुई थी।

घोसी विधासभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की हार के बाद अखिलेश यादव का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिलाने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओपी राजभर समाजवादी पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं।ओपी राजभर को कोई दगा हुआ कारतूस बता रहा है तो कोई सियासी विषकन्या कह रहा है। घोसी उपचुनाव का चुनाव परिणाम के बाद राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई है, जिसमें ओपी राजभर को दगा हुआ कारतूस बताया गया है।

पार्टी कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग में लिखा हुआ है कि सभी दल सावधान, ओम प्रकाश राजभर दगे हुए कारतूस हैं। होर्डिंग में राजभर की तस्वीर और समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राज्य सचिव आशुतोष सिंह की भी तस्वीर लगी हुई है। कहा जा रहा है कि उन्होंने ही ये होर्डिंग लगवाई थी। बता दें कि सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर का एनडीए में शामिल होने के बाद भाजपा नेतृत्व को इस बात का भरोसा था कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान आराम से चुनाव जीत जाएंगे। घोषी क्षेत्र में ओपी राजभर की अच्छी पकड़ है।

नोनिया चौहान वोटर की बदौलत भाजपा सपने में जीत का पुलाव थाली सजाए बैठी थी, लेकिन उसमें भी बिखराव नजर आया और उन्हें एकजुट रखने में ओपी राजभर भी फेल हो गए। भाजपा नेताओं के अति आत्मविश्वास से उपचुनाव में पार्टी को हार मिली है। वहीं इस जीत के बाद जमानिया से सपा विधायक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश सिंह ने ओपी राजभर पर बड़ा बयान दिया है। ओम प्रकाश सिंह ने ओपी राजभर को राजनीति का विषकन्या बताया है। इससे पहले घोसी उपचुनाव चुनाव नतीजे को लेकर सपा नेता सुनील सिंह साजन ने भी ओपी राजभर पर निशाना साधा था। साजन ने कहा ओमप्रकाश राजभर बीजेपी को मुबारक, वो जहां रहते हैं नाश करते हैं, हमारे साथ रहे हमारा भी नुकसान किया।

सपा से नाता तोड़कर एनडीए का दामन वाले ओपी राजभर ने घोसी में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के लिए जमकर प्रचार किया था,लेकिन नतीजा भाजपा के पक्ष में नहीं रहा। बता दें कि बीते माह 11 अगस्त को सपा का साथ छोड़ने के बाद ओपी राजभर पर शिवपाल सिंह यादव ने भी कटाक्ष किया था। शिवपाल ने विधानसभा में ओपी राजभर पर चुटकी लेते हुए सीएम योगी से अपील की थी। शिवपाल ने कहा था कि राजभर को जल्द से जल्द मंत्री पद की शपथ दिलाएं, क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो फिर से समाजवादी पार्टी भी आ जाएंगे। यह सुनकर ना सिर्फ अखिलेश यादव बल्कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी हंसने लगे थे। पहले ये चर्चा थी कि घोसी उपचुनाव के बाद ओपी राजभर को यूपी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि अब ऐसा होगा या नहीं ये अभी साफ नहीं है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000