रात में घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर की हत्या

सीवान। बिहार के सीवान में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार (18 सितंबर) की रात एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में बीजेपी नेता शिवजी तिवारी के साले को भी गोली लगी है। हालांकि गोली छूते हुए निकली है इसलिए स्थिति गंभीर नहीं है। उसका सीवान सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना सीवान के नगर थाना क्षेत्र के रामनगर रेलवे ओवरब्रिज की है। सोमवार की रात करीब 10 बजे शिवजी तिवारी अपने साले प्रदीप पांडेय के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। एक गोली उनके साले प्रदीप तिवारी को लगी है। घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़कर आए तब तक बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीवान सदर एसडीपीओ फिरोज आलम और नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम पहुंचे।

घर में 4 लोगों की मृत्यु से गम में पहले से था परिवार…

बताया जाता है कि अगस्त से अब तक शिवजी तिवारी समेत उनके परिवार में चार लोगों की मौत हो चुकी है जिससे उनका परिवार में गम में पहले से है। शिवजी तिवारी के चचेरे भाई बब्बन तिवारी की एक अगस्त को मृत्यु हो गई थी। तीन सितंबर को उनके भाई रामअयोध्या तिवारी की पत्नी बीना देवी की मौत हो गई थी। इसके बाद आठ सितंबर को चचेरे भाई स्वर्गीय भूलन तिवारी की पत्नी बदामी देवी की मौत हो गई। दोनों भाभी की मौत के बाद 19 सितंबर को श्राद्ध कर्म कार्यक्रम रखा गया था, लेकिन इसके पहले ही रात में बदमाशों ने शिवजी तिवारी की भी गोली मारकर हत्या कर दी।

गर्दन में लगते हुए पार हो गई गोली…

मृतक के भाई धनंजय तिवारी ने बताया कि आज मंगलवार को दोनों भाभी की मृत्यु के बाद ब्रह्मभोज था। इसके लिए शिवजी तिवारी ने सभी तैयारियां की थीं। सोमवार की रात वो अपनी किराने की दुकान बंद कर साले प्रदीप के साथ वापस घर आ रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने पहली गोली चलाई जो उनके साले को लग गई। जब बदमाशों ने दूसरी गोली चलाई तो उन्हें सिर के नीचे गर्दन से लगते हुए पार हो गई। गोली की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग दौड़कर गए तो देखा कि दोनों गिरे पड़े हैं। दोनों को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने शिवजी तिवारी को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अपाची बाइक पर सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। शव का तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा जब तक सीवान एसपी यहां आकर अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन नहीं देते हैं. फिलहाल नगर थाना अध्यक्ष सुदर्शन राम, एसडीपीओ फिरोज आलम शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। शिवजी तिवारी वार्ड अध्यक्ष थे। इस पद पर दोबारा चुनाव नहीं हुआ है इसलिए वही इस पद पर बने हुए थे। बीजेपी के जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि शिवजी तिवारी पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता भी थे। लगातार बीजेपी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहा करते थे. उनके निधन से बीजेपी की शहर में काफी क्षति हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000