प्रेमी संग बाइक पर बहन को देख खौला भाई का खून, युवक को गोलियों से भूना

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार की रात युवक प्रेमिका को उसके घर छोड़ने पहुंचा था। बहन के प्रेमी संग देख भाई आगबबूला हो गया। इसके बाद उसने प्रेमी युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वेन थाना क्षेत्र के कौवाकोल गांव का रहने वाला निरंजन कुमार उर्फ श्रवण कुमार (26) एक ग्रामीण चिकित्सक (आरएमपी) था। वह क्षेत्र के मुख्य बाजार में स्थित जीवन ज्योति क्लिनिक का संचालक था।

बहन के प्रेम से भाई था नाराज…

युवती भी इसी क्लीनिक में उसके साथ नर्स का काम करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। बहन के प्रेम-प्रसंग से युवती का भाई नाराज चल रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते निरंजन के घर में उसकी पत्नी के साथ भी अनबन होती रहती थी। सोमवार की रात वह नर्स को छोड़ने उसके घर गया था। वहां उसके घर वालों ने उसके सिर और सीने में गोली मार दी।

शव को ठिकाने लगाने की चाह रहे थे आरोपी…

ग्रामीणों ने बताया कि युवक को गोली मारने के बाद वो शव को ठिकाने लगाना चाह रहे थे। लेकिन फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया है। निरंजन की मां माया देवी का आरोप है कि उनके बेटे के साथ अस्पताल में एक नर्स काम करती थी। सोमवार की शाम वह उसे अपने साथ लेकर गई थी। जहां उसके घरवालों ने उसे गोली मार दी। फिलहाल मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000