उज्जैन रेप केस में पुलिस ने ऑटो चालक को किया गिरफ्तार, भागने के दौरान हुआ घायल

उज्जैन रेप मामले में पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है. भागने के दौरान वो घायल हो गया. इंस्पेक्टर अजय कुमार ने कहा कि अपराध के घटनाक्रम को फिर से बनाने और बच्ची के कपड़े जब्ती के लिए मौके पर गए थे. मौका देखते ही भरत सोनी ने भागने की कोशिश की. पुलिस कर्मियों ने इसका पीछा किया और इसको पकड़ा. पकड़ने के दौरान यह सीमेंट की सड़क से टकराया जिस दौरान इसके पांव और हाथ में चोट आई हैं. पुलिस अधिकारी भी चोटिल हुए हैं. पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई करेंगे.

उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने बताया, “घटना के दिन और स्थल के हमारे पास टेक्निकल साक्ष्य हैं. बच्ची ने जिन लोगों से मदद और संपर्क किया उनसे हमने विस्तृत कथन लिए हैं और यह सब हमारी विवेचना के भाग होंगे और अभियोजन में मदद करेंगे… उज्जैन की जनता के लिए नरेटिव फैलाने की कोशिश की जिसमें बताया गया कि लोगों ने बच्ची की मदद नहीं की. हमने जब जांच की तो पता चला कि मोहल्ले के लोगों ने आर्थिक मदद की थी. किसी ने 50 तो किसी ने 100 रुपए दिए थे. इससे अच्छा हो सकता था लेकिन उज्जैन के सभी जागरूक लोगों का आभार व्यक्त करते हैं.”

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और रेप का अपराध दर्ज किया है. उसे न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा. सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपी से कड़ी पूछताछ के दौरान घटनास्थल और अन्य तथ्यों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है. इस पूरे मामले में एक अन्य युवक के खिलाफ भी साक्ष्य छिपाने का अपराध दर्ज किया गया है. 

एसआईटी कर रही मामले की जांच…

बता दें कि पीड़िता को उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र स्थित एक सड़क पर खून से लथपथ पाई गई थी. उसे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी प्रारंभिक चिकित्सा जांच में पुष्टि हुई कि उसके साथ रेप किया गया है. पुलिस ने इससे पहले पांच आरोपियों को हिरासत में लिया था. घटना की आगे की जांच एक विशेष जांच दल (एसआईटी) के माध्यम से की जा रही है.

पीड़िता रिकवर कर रही, सदमें में…

इस बीच एनसीपीसीआर की सदस्य दिव्या गुप्ता ने ने पीड़िता से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि बच्ची ठीक हो रही है और रिकवर कर रही है. उन्होंने कहा कि घटना में लिप्त आरोपियों को उज्जैन पुलिस ने पकड़ा है और पूछताछ जारी है. बच्ची अभी भावनात्मक रूप से सदमे में है. बच्ची किसी से बात नहीं कर रही अंजान चेहरे को देखकर घबरा रही है और उसे हटाने के लिए कह रही है. वह चिकित्सीय रूप से रिकवर कर रही है लेकिन भावनात्मक रूप से सदमे में है.

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000