मौके पर जांच करती पुलिस और मृतक युवक की फाइल फोटो... हरियाणा रामलीला देखने आए युवक की गोली मारकर हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस By Ramesh Tiwari Rajdar On Oct 20, 2023 431 गुरुग्राम। जिले के भीम नगर स्थित रामलीला मैदान में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की हत्या के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला के जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे भीम नगर में चल रही रामलीला में एक युवक अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था। तभी उसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने युवक को बाहर बुलाकर उसके सिर में गोली मार दी। सूचना पाकर घायल युवक उसके दोस्त नजदीक के अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक की पहचान 18 वर्षीय आशीष निवासी भीम नगर वाल्मीकि कॉलोनी के रूप में हुई है। अपराध 431 Share