दोस्त ने दोस्त की गला रेतकर की हत्या, आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने के शक में वारदात को दिया अंजाम

गुरुग्राम। डीएलएफ थाना क्षेत्र के चक्करपुर में बुधवार शाम सात बजे घरों में पेंटिंग का ठेका लेना वाले एक 40 वर्षीय ठेकेदार की उन्हीं के दोस्त ने गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर डेढ़ घंटे के भीतर ही आरोपी को दबोच लिया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पेंटिंग का ठेका लेता था तौकीर…

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से बिहार के सुपौल निवासी 40 वर्षीय तौकीर आलम पिछले 20 वर्षों से गुरुग्राम के चक्करपुर में किराये से रह रहे थे। वह घरों में होने वाली पेंटिंग का ठेका लेते थे। तौकीर के साथ उनके भाई भी रहते थे। इनका परिवार सुपौल में रहता है।

गर्दन और सीने पर चाकू से वार…

वहीं इनके पड़ोस में ही बिहार के अररिया निवासी उजैर खान भी रहता था। तौकीर और उजैर की कई वर्षाें से दोस्ती थी। बुधवार शाम करीब सात बजे उजैर अपने हाथ में एक बड़ा चाकू लेकर तौकीर के घर में घुस आया। विवाद के बाद उजैर ने तौकीर के गर्दन और सीने पर चाकू से कई वार किए। आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया। उजैर के जाने के बाद लोगाें ने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी मयंक गुप्ता, सेक्टर 29 थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। एफएसएल टीम ने मौका-मुआयना किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार…

वहीं सेक्टर 29 पुलिस टीम ने आरोपी उजैर को डेढ़ घंटे के भीतर ही पकड़ लिया। वह भागने की फिराक में था। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे शक था कि तौकीर ने उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रखे हैं। वह कई दिनों से हत्या की साजिश रच रहा था। बुधवार शाम उसने इस वारदात को अंजाम दिया। डीसीपी मयंक गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी। हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद किया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000