होटल में की थी सिपाही पत्नी की हत्या, अब खुद को पति ने किया सरेंडर

जहानाबाद। पटना जंक्शन के नजदीक 20 अक्टूबर को एक होटल के कमरे में महिला कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपित पति ने बीते रविवार (29 अक्टूबर) की शाम काको थाने में सरेंडर कर दिया। सूचना मिलते ही पटना की पुलिस पहुंची और आरोपित गजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गजेंद्र जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के दमुहां गांव का रहने वाला है। आत्मसमर्पण करने के बाद गजेंद्र ने मीडिया के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह कोचिंग चलाता था। सात साल पहले शोभा कुमारी से उसने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। एक चार साल की बेटी भी है। शोभा पढ़ाई कर नौकरी करना चाहती थी तो उसने लाखों रुपये खर्च कर पटना में रखकर पढ़ाई करवाई। वर्ष-2021 में शोभा का बिहार पुलिस में चयन हो गया। पांच महीने पहले पता चला कि उसकी पत्नी का किसी धीरज कुमार नाम के युवक से अफेयर चल रहा है। धीरज एसएसबी का जवान है।

ससुराल पक्ष को बताने के बाद सुलझाया गया था मामला…

गजेंद्र ने बताया कि पत्नी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उसे कुछ अजीब तरह का पोस्ट देखने को मिला था। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। ससुराल पक्ष के समझाने पर मामला सुलझ गया। शोभा फिर ट्रेनिंग और अपनी ड्यूटी के दौरान धीरज से बात करने लगी। विरोध करने पर शोभा ने कह दिया कि वह धीरज के साथ रहना चाहती है और उसी से शादी करेगी। इस बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ। गजेंद्र ने बताया कि वह इसको लेकर डिप्रेशन में चल रहा था।

पत्नी को होटल में मिलने के लिए बुलाया था गजेंद्र…

गजेंद्र ने कहा कि 19 अक्टूबर को उसने अपनी पत्नी शोभा को पटना के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। एक कमरा बुक कर लिया था लेकिन शाम तक इंतजार करने के बाद भी शोभा नहीं आई। दूसरे दिन (20 अक्टूबर) फोन पर बात हुई तो वह होटल में मिलने आई जहां दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया।

पत्नी रच रही थी गजेंद्र की हत्या की साजिश…

गजेंद्र ने बताया कि शोभा पहले से बैग में हथियार रखी हुई थी। उसने हथियार निकालकर मुझे मारने का प्रयास किया। इस दौरान दोनों में धक्का-मुक्की हुई। इसी बीच हथियार से अचानक गोली चल गई जिससे शोभा की मौत हो गई। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी कई महीनों से उसकी हत्या की साजिश रच रही थी। गजेंद्र ने कहा कि एक बार शोभा ने धीरज को छोड़ने की बात कही थी तो धीरज ने कहा कि था अगर वह ऐसा करेगी तो वह आत्महत्या कर लेगा। इसके बाद उसके (शोभा) सारे परिवार को इस केस में फंसा देगा. सरेंडर करने के बाद पटना पुलिस गजेंद्र को अपने साथ लेकर चली गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000