खेत में दिखा विशाल अजगर,मच गया हड़कंप,एक जानवर को बनाया अपना शिकार

फतेहपुर। धान काट रहे किसानों के खेत में सोमवार को विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। लगभग 15 फीट लम्बे और 86 किलो के अजगर को देखकर लोग दहशत में आ गए। इसी दौरान अजगर ने एक जानवर को अपना निवाला भी बना डाला। मिली जानकारी के अनुसार‌ मुसाफा चौकी क्षेत्र के एक गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर गांव के राजेश सोनकर के खेत में सोमवार को विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। किसान अपनी धान की खड़ी फसल को काट रहे थे। किसानों ने विशाल अजगर निकलने की‌ गांव वालों को सूचना दी। गांव के पूर्व प्रधान सलोने तिवारी के ट्यूबवेल से जुड़े खेतों की वजह से उन्होंने मुसाफा चौकी इंचार्ज सौरभ शर्मा को सूचना दी।सौरभ शर्मा ने वन विभाग की टीम को अवगत कराया।

चौकी इंचार्ज ने मौके पर आकर मुआयना किया। इधर ग्रामीणों ने एसडीएम बिंदकी को अजगर के बारे में जानकारी दी। एसडीएम बिंदकी ने वन विभाग को मौके पर जाने के लिये आदेशित किया। इस दौरान आस पास के गांवों में खबर आग की तरह फैल गई और देखने वालों का तांता लग गया। लगभग दो घंटे बाद वन विभाग के भुवनेश्वर कुमार दुबे और उनके साथ में एक नर्सरी कर्मचारी पहुंचे। उनके द्वारा अजगर को रेस्क्यू किया किया गया। जब अजगर अपने शिकार को मुंह से निगल रहा था तो लोग डर रहे थे। कर्मचारियों ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि अजगर ने किसी जंगलीय जीव या हिरन के बच्चे को अपना शिकार बनाया है।

गांव के बल्लू दीक्षित बताते हैं कि हमारे भी खेत जुड़े हुए हैं। कई बार दो-दो के जोड़े में अजगर देखने को मिलते हैं। खेतों में पानी लगाते है तो डर का माहौल बना रहता है। कुछ माह पूर्व घटना स्थल से गांव के रामशाला मंदिर के समीप झाड़ियों में एक अजगर ने हिरण के बच्चे को दबोच रखा था तो उसकी चीख पुकार से ग्रामीण दौड़ पड़े और उसको बचाया लेकिन अजगर भग गया था,लेकिन हिरन के बच्चे को काफी गंभीर चोटें आई थी। इसी तरह से अन्य लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में लगभग 5 से 6 विशाल अजगर हैं। जो आये दिन खेतों में पानी लगाने के दौरान दिखते रहते हैं। इस बाबत वन दरोगा बिंदकी श्रवण शुक्ला ने बताया कि अजगर को पकड़ कर दूर जंगल में छोड़ दिया गया है। उगले जानवर को दफनाने के विषय में बताया कि प्रधान की जिम्मेदारी होती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000