सीएम योगी ने राज्‍य कर्मचार‍ियों को द‍िवाली से पहले दिया तोहफा, DA में बढ़ोतरी के साथ बंपर बोनस का किया ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले राज्य कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऐलान करते हुए जानकारी दी क‍ि राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को मूल वेतन के 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा। इसके साथ सीएम ने सभी को द‍िवाली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

46 % DA के साथ बंपर बोनस का ऐलान…

सीएम योगी ने एक्‍स पर एक पोस्‍ट में बताया‌ कि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, UGC कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46% की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार, सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा ₹7,000) बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता…

बताते चलें कि 18 अक्टूबर को केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया। केंद्र सरकार के फैसले से राज्य कर्मचारियों की भी उम्मीद बढ़ गई थी।अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है। राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर हो गया है। 1 जुलाई से बढ़ा हुआ डीए लागू होगा। कर्मचारियों-पेंशनधारियों को पिछली अवधि का एरियर भी मिलने की बात कही जा रही है।

पिछली बार 15 मई को DA बढ़ाए जाने पर मुहर लगी थी…

पिछली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 मई को महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने पर मुहर लगाई थी।राज्य कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से मूल वेतन के साथ 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000