यूपी में तीन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, एडीजी अशोक कुमार सिंह को हटाया गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में फेरबदल किया गया है। तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। डायल 112 सेवा में महिला संविदा कर्मियों के बवाल के बाद एडीजी अशोक कुमार सिंह को हटा दिया गया है। अब डायल 112 की जिम्मेदारी नीरा रावत को सौंपी गई है। वहीं डीजी सहकारिता आनंद कुमार फिर से सक्रिय पुलिसिंग में आ गए हैं। आनंद कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग का डीजी बनाया गया है।

डायल 112 सेवा में महिला संविदा कर्मियों से जुड़ा मामला क्या है…

हाल ही में खबर मिली थी कि यूपी पुलिस के डॉयल 112 में तैनात महिला कर्मचारी नाराज हैं और उनका कहना है कि उन्हें ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिला है। इसके अलावा उनकी सैलरी भी बहुत कम है। ऐसे में महिलाओं ने एडीजी को अल्टीमेटम दिया था। फिर भी जब कोई हल नहीं निकला तो मंगलवार को इन महिला कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया था।

सीएम हाउस का घेराव करने निकल गई थीं महिला कर्मचारी…

इन महिला कर्मचारियों का गुस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ बल्कि वह सीएम आवास का घेराव करने के लिए निकल पड़ीं। इसके बाद एडीजी ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की और कहा कि उनकी समस्या का समाधान निकाला जाएगा,लेकिन महिलाएं नहीं मानीं और उन्होंने साफ कह दिया कि जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगी।हंगामे को देखते हुए रजमन बाजार में पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने ये भरोसा दिया था कि महिलाओं की बात को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000