पुलिसकर्मी जोड़ते रहे हाथ,पीटते रहे दबंग,मुंह-नाक से निकला खून

कासगंज‌। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में दबंगों द्वारा डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों की पिटाई और वर्दी फाड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कई दबंग पीआरवी में तैना पुलिसकर्मियों के साथ गाड़ी में घुसकर मारपीट करते और गाली गलौज करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिसकर्मी जोड़ते रहे हाथ,पीटते रहे दबंग…

दबंगों से पिटते पुलिसकर्मी हाथ जोड़ते रहे।उनका खून बहता देखकर भी दबंगों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। वीडियो में एक दबंग पुलिस के मुंह पर कभी पंच से तो कभी हाथ और कोहनी से लगातार मार रहा है, जिससे पुलिसकर्मी के मुंह और नाक से खून निकलने लगता है। पिटाई करते हुए दबंगों का आरोप है कि गांव में आये सर्कस वालों से पुलिस 10 हजार रुपये लेने आती है। पुलिसकर्मियों को पीटने वाले दबंग पुलिस पर ही एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें फंसाने की धमकी भी देते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो बीते 5 नवंबर का बताया जा रहा है। तीन दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

वर्दी फाड़ी, जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार…

बता दें कि पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने का वीडियो जिले के कोतवाली सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के कादरगंज पुख्ता का गांव का है। 5 नवंबर को सूचना पर डायल 112 की पीआरवी 1146 पहुंची तो वहां पहले से मौजूद हेमसिंह जाटव और उसके अन्य साथियों ने पुलिस की गाड़ी में घुसकर जमकर मारपीट की।पुलिस की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं। पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस ने क्या कहा…

इस घटना के बाद थाने पहुंचे 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि उन्हें कादरगंज पुख्ता गांव की ये सूचना मिली थी कि गांव में कुछ लोग सर्कस दिखाने आये है, जिसमें लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। सूचना पर जब पुलिस गांव पहुंची तो हेमसिंह जाटव और उसके अन्य तीन साथियों ने पुलिस की गाड़ी में घुसकर मारपीट की और गाड़ी का शीशा तोड़कर वर्दी भी फाड़ दी।

बता दें कि हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र ने मारपीट करने वाले हेमसिंह जाटव और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने हेमसिंह सहित अन्य तीन के खिलाफ धारा 332,353,323,504,506,427 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000