चलती बाइक में लगी आग,जिंदा जला बीफार्मा छात्र,फुफेरा भाई झुलसा,दिवाली पर घर जा रहे थे दोनों

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में दर्दनाक हादसा हो गया।यहां भोजीपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात नैनीताल हाईवे पर आटामाडा पेट्रोल पंप के सामने बाइक में अचानक आग लग गई,जिससे बाइक सवार युवक की जलकर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका फुफेरा भाई झुलस गया। उसे निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।

मिली जानकारी के अनुसार‌ फतेहगंज पश्चिमी के गांव मड़ौली के निवासी 22 वर्षीय अंकित गंगवार गुरुवार की रात बाइक से अपने फुफेरे भाई 20 वर्षीय रूपेश के साथ नवाबगंज से अपने घर जाने के लिए निकला था। नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा थाना क्षेत्र में आटामाडा पेट्रोल पंप के सामने बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। बाइक चला रहे अंकित को बचने का मौका नहीं मिला, जब तक बाइक रुक पाती तो वह आग की लपटों में घिर गया। बाइक गिरते ही वह उसके नीचे दब गया, जिससे अंकित की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। रूपेश भी गंभीर रूप से झुलस गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने अंकित के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रूपेश को निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। अंकित और रूपेश नवाबगंज के एक कॉलेज में बीफार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों ही दिवाली की छुट्टी पर घर लौट रहे थे। अचानक हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां भी मातम भी बदल गईं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000