एडमॉन्टन में भारतीय मूल के सिख व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या, 11 साल के बेटे को भी नहीं बख्शा

टोरंटो। कनाडा के एडमॉन्टन शहर में एक सिख व्यक्ति और उसके 11 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  41-साल के हरप्रीत सिंह उप्पल और उनके बेटे की गुरुवार को एक शॉपिंग प्लाजा में गैस स्टेशन के बाहर उनके वाहन में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। एडमॉन्टन पुलिस ने कहा कि दोनों पीड़ितों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गाड़ी में सवार एक अन्य लड़का बच गया। पुलिस ने कहा कि उप्पल ब्रदर्स कीपर्स नामक गिरोह का सदस्य था और हत्या का संबंध प्रतिद्वंद्वी यूएन गिरोह से है। वह अक्टूबर साल-2021 में तब एक हमले में बाल-बाल बच गए थे, जब एक बंदूकधारी ने उन पर कई गोलियां चलाईं थीं, तब वह अपने परिवार के साथ पिज्जा की दुकान पर खाना खा रहे थे। पुलिस ने कहा कि उप्पल को खत्म करने के इरादे से उनका पीछा किया गया और ऐसा ही हुआ। पुलिस ने कहा कि युवा शख्‍स व उसके बेटे के बारे में हम अभी तक नहीं जानते कि उन्‍हें क्‍यों निशाना बनाया गया। मृतक को गैर कानूनी हथियार रखने के आरोप में साल -2013 में 15 महीने की जेल हुई थी। उसे कोकीन रखने और तस्करी के आरोप में मुकदमे का सामना करना पड़ रहा था। \

अतीत में उन पर हथियार से हमला करने और गैरकानूनी बंदूक रखने का भी आरोप लगाया गया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उप्पल एडमॉन्टन के संगठित अपराध क्षेत्र में एक ‘बड़ा नाम’ था। पुलिस के मुताबिक यह साफ नहीं पाया है कि जब हमलावरों ने उप्पल का पीछा करना शुरू किया तो उन्हें यह पता था या नहीं कि कार में बच्चे हैं। मगर हमलावर ने जानबूझकर गोली मारकर बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि बच्चों को मारना एक समय ऐसी सीमा रेखा थी, जिसे अपराधी गिरोह के सदस्य अब तक पार करने से इनकार करते थे, लेकिन अब यह बदल रहा है। पुलिस ने कहा कि ऐसा नहीं लगता है कि अपराधी गिरोह के अधिकांश सदस्य इससे सहमत होंगे। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम लंबित रहने तक लड़के का नाम उजागर नहीं किया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की थी और किसी संदिग्ध की पहचान नहीं की थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000