दुकान में स्टूल पर बैठने पर अनाथ बच्चे को दी तालिबानी सजा.... आगराउत्तरप्रदेश दुकान में स्टूल पर बैठने पर अनाथ बच्चे को दी तालिबानी सजा, बाप-बेटे ने इतना पीटा कि पसलियों में हुआ फ्रैक्चर By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Nov 12, 2023 670 आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में अनाथ मासूम बच्चे को तालिबानी सजा देने का वीडियो सामने आया है। दुकान के अंदर स्टूल पर बैठ जाने पर बच्चे को बुरी तरह से लात-घूसों से पीटा।पिटाई में बच्चे की पसलियों में फ्रैक्चर हो गया। सड़कों पर कूड़ा बीनकर अपनी बहन का लालन-पालन करता है। घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के ताजमहल पूर्वी गेट की है। यहां एक अनाथ मासूम बच्चा पास में एक दुकान पर रखे स्टूल पर बैठ गया। इसे देख दुकानदार ने आपा खो दिया।उसने बच्चे पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। इसके बाद दुकानदार के बेटे ने उसे जमीन पर गिराकर लात-घूसों से पीटा। पिटाई में उसकी पसलियों में फ्रैक्चर हो गया।पिटाई से बच्चा दहशत में है। उसने खुद को घर में कैद कर लिया है। अनाथ बच्चा घर में तड़पने को मजबूर है। समाचार 670 Share