दबंग युवक ने महिला इंस्पेक्टर को पीटा, तानी पिस्टल, बेटे की हत्या कराने और गाड़ी फूंकने की दी धमकी 

लखनऊ। एडीजी लखनऊ जोन के कार्यालय में कार्यरत महिला इंस्पेक्टर पर एक दबंग युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए पिस्टल तान दी और गालियां दीं। महिला इंस्पेक्टर का आरोप है कि दबंग ने बेटे की हत्या कराने के साथ ही गाड़ी फूंक देने की भी धमकी दी है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र का है। यहां महिला इंस्पेक्टर एक सोसायटी के फ्लैट में रहती हैं। जब वह ऑफिस से लौटकर आईं, तभी सोसायटी के गार्ड ने डोरवेल बजाई और कहा कि सोसायटी की मीटिंग है। ऐसे में महिला इंस्पेक्टर गीता द्विवेदी ने गार्ड से कहा कि वह अभी ऑफिस से आईं हैं। अभी मीटिंग में नहीं आ सकती हैं। इधर अखिलेश, मयंक प्रधान, लवना कमाल समेत 8 से 10 लोग सोसायटी के इंचार्ज सीएस भारती के पास पहुंचे और मीटिंग हॉल की चाबी मांगने लगे। इस दौरान जब उन्होंने चाबी देने से मना कर दिया तो जोर जबरदस्ती करते हुए चाबी छीनने का प्रयास किया। वहीं भारती ने कहा कि उनकी तबीयत खराब है, उन्होंने अपनी आंख का ऑपरेशन कराया है, साथ ही समिति के एक सदस्य डॉक्टर रईस खान भी अभी नहीं हैं, लेकिन मिथिलेश और उनके दोस्त नहीं माने और जोर जबरदस्ती कर गाली गलौज करते हुए सीएस भारती के साथ मारपीट करने लगे। उसी दौरान भारती और उनकी पत्नी सुनीति ने महिला इंस्पेक्टर को आवाज दी। 

गाली गलौज कर मारपीट की, महिला इंस्पेक्टर को आई चोट…

इसके बाद जब महिला इंस्पेक्टर ऊपर वाले फ्लोर पर गईं, तो मिथिलेश, मयंक प्रधान व लवना कमाल ने उनके साथ मारपीट की और गालियां दीं। मारपीट के दौरान महिला इंस्पेक्टर गीता द्विवेदी को चोट भी आई। इस दौरान मिथिलेश आग बबूला होकर अपने घर से पिस्टल लेकर आया और गीता द्विवेदी पर पिस्टल तान दी। बीच बचाव करते हुए सीएस भारती और उनकी पत्नी सुनीति सहित कुछ अन्य लोगों ने इंस्पेक्टर को किसी तरह बचाया।

महिला इंस्पेक्टर ने कहा- वर्दी उतरवाने की धमकी देता है आरोपी… 

महिला इंस्पेक्टर ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। उन्होंने तहरीर में कहा है कि मिथलेश खुद को नेता बताता है और वर्दी उतरवाने की धमकी देता है। सोसाइटी के पीछे अवैध जमीन पर कब्जा करके हॉस्टल चलता है। सोसाइटी का मेंटेनेंस और अन्य चीजों के पैसे भी नहीं देता है।

दबंग ने दी हत्या कराने और गाड़ी को जला देने की धमकी…

महिला इंस्पेक्टर का कहना है कि मिथिलेश ने धमकी देते हुए बेटे को नुकसान पहुंचाने और गाड़ी में आग लगवाने की धमकी दी है। फिलहाल महिला इंस्पेक्टर ने मिथिलेश और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद महानगर एसएचओ प्रशांत कुमार मिश्र ने मिथलेश, मयंक प्रधान, लुवना कमाल के खिलाफ नामजद और वहीं 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000