स्विफ्ट कार को तेज रफ्तार ट्राला ने मारी टक्कर, एयरफोर्स जवान की सड़क हादसे में हुई मौत

चरखी दादरी में रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग के समीप एक तेज रफ्तार ट्राला ने स्विफ्ट डिजायर को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार जिले के गांव बधवाना निवासी एयरफोर्स जवान की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने वीरवार को मृतक जवान का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बधवाना निवासी नितिन (23) एयरफोर्स में एलडीसी क्लर्क लगा हुआ था। वो चार साल पहले ही एयरफोर्स में भर्ती हुआ था। फिलहाल नितिन की तैनाती जोधपुर थी और वो गत 30 दिसंबर को 10 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। 9 जनवरी को वो उसे वापस ड्यूटी पर लौटना था। बुधवार रात वो अपनी डिजायर में सवार होकर भिवानी के नवां राजगढ़ में अपने मामा के पास जा रहा था। जब वो नारनौल-हिसार मुख्यमार्ग पर दादरी के रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग के समीप पहुंचा तो एक ट्राला ने उसकी डिजायर को टक्कर मार दी।

हादसे में नितिन की मौत हो गई जबकि डिजायर क्षतिग्रस्त हो गई। देर रात ही हादसे की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नितिन के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने शव को दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। वीरवार सुबह पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस नेमृतक के चाचा नरेश के बयान पर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया। मृतक एयरफोर्स जवान का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000