अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर लगाया ठिकाने, हत्या कर शव को जंगल में फेंका

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक का शव मिला तो पुलिस ने सारे मामले को चंद घण्टे में सुलझा लिया। जानकारी अनुसार सिवनी जिले के छपारा स्थित ग्राम खैरनरा बोतल पठार में बीते दो दिन पहले अमरवाड़ा के एक युवक का शव मिला था। मृतक का गला रेतकर उसके सिर पर पत्थर पटककर हत्या की गई थी। शव तो पुलिस ने बरामद कर लिया था लेकिन युवक की हत्या किसने और क्यों की इसका पता चला। पुलिस ने इसकी छानबीन की। पुलिस ने अंधे हत्याकांड का खुलासा कर मृतक की पत्नी और अमरवाड़ा के पौनार निवासी उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। छपारा टीआई सौरभ पटेल के जानकारी अनुसार अमरवाड़ा के ग्राम घुघराकलां निवासी 30 साल धरमसिंह उईके का शव 4 जनवरी की शाम ग्राम खैरनरा बोतल पठार के समीप मिला था। उसका गला रेता गया था और सिर पर पत्थर पटककर मौत के घाट उतारा गया था। जांच और संदेह के आधार पर अमरवाड़ा के ग्राम पोनार निवासी 37 वर्षीय प्रकाश उर्फ अन्नू पिता धन्नूलाल गुप्ता से पूछताछ की गई।

पूछताछ में उसने हत्या का जुर्म कबूल लिया। अन्नू के मृतक की पत्नी महावती से प्रेम संबंध थे। मृतक की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की थी और योजनाबद्ध तरीके से अन्नू ने धरमसिंह को घटना स्थल पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी अन्नू गुप्ता और मृतक की पत्नी महावती को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र में चर्चा अनुसार महिला शादी के बाद भी अपने प्रेमी से बेइंतहा प्यार करती थी। कई बार इसको लेकर उसका पति उसे मन करता और रोकना था। ऐसे में महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्रेम में अड़चन पैदा कर रहे पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई। इसके चलते उसने योजनाबद्ध तरीके से मृतक को पहले सिवनी छपारा के जंगल में बुलवाया। वहीं पहले से तय प्लानिंग के अनुसार पत्थर पटक कर उसकी मौत के घाट उतारा। युवक की हत्या ऐसी जगह की गई थी जहां पर किसी को शक नहीं होता। लेकिन कहते हैं कि जुर्म कितना भी संगीन क्यों ना हो कभी छुपता नहीं है। इसी के चलते सारा मामला उजागर हो गया और आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000