चाचा की बेहरमी भतीजे का अपहरण कर प्लास्टिक रस्सी से गला घोंट की निर्मम हत्या, खेत में दफनाया शव

भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव जमालपुर में 13 साल के इकलौते बेटे को रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने प्लास्टिक की रस्सी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद उसके शव को फंदे समेत अपने ही सरसों के खेत में गड्ढे में दबा डाला। रातभर पुलिस के साथ भी बच्चे को ढूंढने का नाटक कर गुमराज करता रहा। पुलिस ने शक के आधार पर उससे पूछताछ की तो बच्चे की निर्मम हत्या का खुलासा हुआ। वीरवार दोपहर को पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में खेत के अंदर दफनाए गए बच्चे के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए उसे नागरिक अस्पताल लाया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार…

गांव जमालपुर निवासी 13 वर्षीय ऋषभ बुधवार शाम चार बजे से लापता हो गया था। पिता अनिल यादव ने अपने इकलौते बेटे के अचानक लापता होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी। पिता ने बताया कि उसका बेटा ऋषभ नौंवी कक्षा में पढ़ता है। उसकी एक छोटी बहन है। परिजन और पुलिस रात भर बच्चे का सुराग लगाने में लगे रहे। फिर सीसीटीवी फुटेज भी जांची। इस दौरान फुटेज में ऋषभ के घर के सामने रहने वाला 24 वर्षीय मोनू उर्फ हरिओम अपनी बाइक पर बच्चे को बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया।आरोपी रातभर पुलिस के साथ बच्चे की तलाश लगा रहा। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि बच्चा घर से बाजार आया और फिर मोमोज खाएं, तब आरोपी साथ की रेहड़ी पर गोलगप्पे खा रहा था।

बच्चा जाने लगा तो बाइक पर पीछे बैठाकर अपने साथ ले गया। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पहले तो वह रात भर पुलिस को इधर-उधर घुमाता रहा। फिर उसने बच्चे की हत्या की वारदात कबूल कर ली। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने खेत में दफनाए बच्चे के शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, आरोपी के खिलाफ अपहरण और हत्या का केस दर्ज किया है। हत्या की वजह पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000