बाराबंकी से भाजपा प्रत्याशी ने वायरल वीडियो की वजह से अपनी दावेदारी वापस ली, जानें क्या कहा

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से भारतीय जनता पार्टी से सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा करते हुए अपनी दावेदारी वापस ले ली है। बीते शनिवार भाजपा की पहली लिस्ट में उपेंद्र सिंह रावत का भी नाम था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अपना कथित अश्लील वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वायरल वीडियो एडिटेड है।वीडियो को डीपफेक एआई तकनीक द्वारा जेनरेटेड किया गया है।

भाजपा सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि निर्दोष साबित होने तक चुनाव नहीं लडूंगा। उपेंद्र ने कथित अश्लील वीडियो वायरल को लेकर मामला भी दर्ज कराया है। उपेंद्र ने कहा कि इस संदर्भ में मैने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से निवेदन किया है कि इसकी जांच करवायी जाये। जब तक मैं निर्दोष साबित नहीं होता सार्वजनिक जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा।

बता दें कि बाराबंकी से प्रत्याशी घोषित होने के बाद सांसद उपेंद्र सिंह रावत के कई आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। उपेंद्र सिंह रावत ने इस वीडियो को फर्जी बताते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तत्कालीन सांसद प्रियंका सिंह रावत का टिकट काटकर उपेंद्र सिंह रावत को प्रत्याशी बनाया था। साल 2024 के लिए भाजपा ने एक बार फिर उपेंद्र सिंह रावत पर भरोसा जताया है।

कोतवाली प्रभारी आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि बीजेपी उम्मीदवार घोषित होने के बाद कुछ लोगों ने सांसद की छवि खराब करने के लिए फेक आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक कर दिया है। इस वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम उपेन्द्र सिंह रावत बताया जा रहा है। हालांकि सांसद ने इससे इनकार किया है और कहा कि यह फर्जी है।जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000