UP पुलिस परीक्षा लीक मामले का मुख्य अभियुक्त राजीव नयन मिश्रा नोएडा से गिरफ़्तार

नोएडा। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ मेरठ की यूनिट ने मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा को गिरफ्तार किया है।  राजीव मिश्रा पेपर लीक मामले में फरार चल रहा था। उसे नोएडा के परी चौक से गिरफ्तार किया गया है। STF ने इस मामले में 54 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। पेपर लीक होने की वजह से इन्हें निरस्त कर दिया था।

यूपी एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना के आधार पर यूपी पुलिस आरक्षी परीक्षा का पेपर लीक करने वाले मुख्य आरोपी राजीव नयन मिश्रा पुत्र स्व. दीनानाथ मिश्रा निवासी ग्राम अमोरा थाना मेजा प्रयागराज को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में राजीव भरत नगर जेके रोड भोपाल में रह रहा था। वह इससे पहले एनएचएम घोटाले में ग्वालियर और यूपी टेट पेपर लीक में कौशांबी से जेल जा चुका है।

गुरुग्राम के रिजॉर्ट में पढ़वाया था पेपर

एसटीएफ ने आरोपी राजीव नयन मिश्रा से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि राजीव ने गुरुग्राम के अलावा मध्य प्रदेश के रीवा के भी एक रिजॉर्ट में अपने गैंग के साथ पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाया था। गुरुग्राम के एक रिजॉर्ट में एक हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती एग्जाम से पहले पेपर पढ़वाया गया था। इस मामले में एसटीएफ ने गुरुग्राम से नेचर वैली रिजॉर्ट के मालिक सतीश धनकड़ को गिरफ्तार किया था।

फरार चल रहा था, राजीव नयन मिश्रा

इससे पहले प्रयागराज के अभिषेक कुमार शुक्ला, मिर्जापुर के शिवम गिरि और भदोही के रोहित कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार किया था। तीनों आरोपी टीसीआई एक्सप्रेस कंपनी में पहले काम किया करते थे। इस मामले के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा फरार चल रहे थे। एसटीएफ ने राजीव को गिरफ्तार कर लिया है। पेपर लीक में आरोपी शिवम गिरी ने ट्रैंक बॉक्स की फोटो खींच कर अभिषेक कुमार शुक्ला को भेजी थी। अभिषेक ने उसे रवि अत्री को भेज दिया था। पेपर लीक सकुशल होने पर 15 से 20 लाख रुपए तय किए गए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000