एक घर से तीन लाश मिलने से मचा हड़कंप, पत्नी और बेटी की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी

नई दिल्ली। दिल्ली के निहाल विहार इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड और खुदकुशी का मामला सामने आया है। एक ही घर में तीन लोगों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि पत्नी और बेटी की हत्या करके शख्स ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस इस हत्याकांड की वजह जानने की कोशिश कर रही है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी आउटर जिमी चिराम ने बताया कि वारदात आर जेड ई ब्लॉक में हुई है। पुलिस ने बताया कि निहाल विहार पुलिस स्टेशन में सुबह करीब साढ़े 9 बजे इस घटना को लेकर फोन आया था। कॉल आते ही पुलिस निहाल विहार के गली नंबर-5 में घटनास्थल पर पहुंची थी। मौके पर जब टीम पहुंची तो वहां पर देखा कि एक शख्स फंदे से लटका हुआ है।

जबकि दो लोगों की डेड बॉडी बेड पर पड़ी हुई है। मृतकों की पहचान अजय, उसकी पत्नी टीना और 4 साल की बेटी वर्षा के रूप में हुई है। अजय का बेटा काम के सिलसिले में बाहर गया था। जब वह लौटा तब वारदात के बारे में पता चला। शुरुआती जानकारी में पुलिस को लग रहा है कि अजय ने पहले पत्नी की और बेटी की हत्या की और फिर फंदे पर लटक गया। मकान का गेट अंदर से बंद था। मौके पर जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया। आगे की जांच में पता चला कि मृतक अजय हवाई का काम करता था और उसका 22 साल का बेटा इलेक्ट्रिशियन का। विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिससे पूरे मामले का पता चल सके। तीनों की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल में छानबीन के बाद भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ में भीषण हादसा: सफाईकर्मियों से भरी पिकअप पलटी, 17 घायल, 8 की हालत गंभीर     |     यूपी विस उपचुनाव: फूलपुर पर क्यों अटकी कांग्रेस की सूई, प्रियंका की क्या बात मानेंगे अखिलेश     |     कभी गाड़ी पलटी गई, तो कभी बाइक, असद अहमद से लेकर विकास दुबे तक चर्चित एनकाउंटर पर एक नजर     |     अमेरिका का दावा, पूर्व रॉ अधिकारी ने रची सिख अलगाववादी पन्नू की हत्या की साजिश     |     ईरान की फायजा ने मुरादाबाद के दिवाकर से किया प्रेम विवाह, फायजा को भारत छोड़ने की धमकी, दोनों को जान का खतरा     |     यूपी रोडवेज बस चालकों को दिवाली तोहफा, नई वर्दी में नजर आएंगे ड्राइवर और कंडक्‍टर     |     पूर्व सभासद की नातिन का अपहरण, सिर कूचकर और गला काटकर हत्या     |     सवारियों से भरी बस शारदा नदी में गिरी, दो लोगों की मौके पर मौत, 22 घायल     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000