मुझसे क्या भूल हुई जो ये सजा मुझको मिली, बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोए पप्पू यादव, जनता भी हो गई इमोशनल

पटना। लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बिहार में सियासी हंगामा अपने चरम पर हैं। इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के हिस्से में आई पूर्णिया लोकसभा सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। एक तरफ जहां राजद उम्मीदवार बीमा भारती ने नामांकन दाखिल किया तो वहीं कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने भी बीते गुरुवार को नामांकन दाखिल कर पूर्णिया की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। हालांकि पप्पू यादव पूर्णिया सीट को लेकर बहुत ही इमोशनल हैं और इसकी बानगी नामांकन दाखिल करने के बाद एक जनसभा में दिखी।

सत्ता की खातिर सब जायज माना जाता है

पप्पू यादव भाषण देते-देते इतने इमोशनल हो गए। वो इस कदर भावुक हुए कि मंच पर ही फूट-फूटकर रोने लगे। पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से नामांकन के बाद टाउन हॉल में एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर पप्पू यादव ने रोते हुए अपना इमोशनल कार्ड खेला। वहीं अपने भाषण में उन्होंने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर जमकर तंज कसा।

उन्होंने कहा, ‘आखिर मुझमें क्या कमी थी, क्यों मुझे बार-बार कहा जा रहा था कि मधेपुरा चले जाओ, सुपौल चले जाओ। जबकि मैंने कांग्रेस में अपनी पार्टी के विलय से पहले ही लालू यादव से भी मुलाकात कर कहा था कि मैं पूर्णिया छोड़कर कहीं नहीं जा सकता। मैं पूर्णिया से ही चुनाव लड़ूंगा। इसके बावजूद पूर्णिया से राजद के प्रत्याशी को नामांकन करवा दिया गया।’

इंडिया गठबंधन में हर जगह हो रहा ड्रामा, चुनावी नतीजों पर पड़ेगा, फर्क

इसके अलावा पप्पू यादव ने कहा, ‘इतना ही नहीं आज तक आप कहीं किसी के नामांकन में नहीं गए। लेकिन पहली बार मेरे खिलाफ पूर्णिया पहुंच गए।’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन्हें सम्मान दिया है। वह कभी कांग्रेस से अलग नहीं होंगे। लेकिन कांग्रेस और राजद के कुछ नेता उनके विरोध में खड़े हैं। आखिर मुझसे क्या गलती हुई है ? मैंने तो पूर्णिया में पिछले 1 साल से हर घर से नाता जोड़ा है। प्रणाम पूर्णिया के तहत हर गांव-गांव गए हैं। मैं जाति की राजनीति नहीं करता हूं।’

पप्पू यादव ने कहा, ‘मधेपुरा ने मुझे दो-दो बार हराने का काम किया। फिर कैसे मैं मधेपुरा में चुनाव लड़ूं ? आप बीमा भारती को सुपौल दे देते, मुझे कोई एतराज नहीं था। लेकिन मुझे बार-बार क्यों टॉर्चर किया जा रहा था ? क्यों मुझे पूर्णिया छोड़ने के लिए दवाब बनाया जा रहा था ?’ पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया, कोसी और सीमांचल को वह देश में सबसे अव्वल बनाएंगे। इस दौरान भाषण देते देते पप्पू यादव काफी इमोशनल हो गए। अब पप्पू यादव वास्तव में भावुक हुए कि इसमें भी वह जनता में अपने प्रति भावनात्मक जुड़ाव के लिए महज एक ट्रंप कार्ड तो नहीं था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000