प्रतापगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात आयी सामने सभासद की पत्नी से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां अंतू थाना क्षेत्र में एक सभासद की पत्नी के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गैंगरेप करने के बाद आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी, जिससे महिला लहूलुहान हो गई। फिलहाल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस FIR नहीं दर्ज कर रही। पुलिस इसे मारपीट की घटना बता रही है।

आरोप है कि सभासद की पत्नी बीते गुरूवार की रात घर के पीछे से लकड़ी लाने गई थी। इसी बीच पड़ोस के रसूखदार दबंगों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। यही नहीं महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया, जिससे रक्तस्राव होने लगा और वह लहूलुहान हो गई। चीखें सुनकर सभासद मौके पर पहुंचे। पत्नी की हालत देख सभासद चीखने लगे। आवाज सुन परिवार के बाकी लोग पहुंच गए और आनन-फानन में महिला को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।

मेडिकल कॉलेज में चल रहा महिला का इलाज

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। पीड़ित सभासद ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो चार लोग भाग रहे थे, जिसमें से एक को उन्होंने पहचान लिया है। उसका नाम शिवम उर्फ शिवा है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। ये मारपीट की घटना लग रही है। महिला के परिजनों की तरफ से गैंगरेप के आरोप लगाए जा रहे हैं। अगर तहरीर मिलती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ASP दुर्गेश सिंह ने दी जानकारी

वहीं मामले को लेकर ASP पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति ने अपनी जमीन का टुकड़ा पीड़ित पक्ष को दिया था, लेकिन बैनाम करने वाले के भाई द्वारा उस पर निर्माण किया जा रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। बुधवार को शिकायत मिलने पर दोनों पक्षों का चालान भी किया गया था। ASP का कहना है कि ईंट-पत्थर से मारपीट की गई है, लेकिन महिला के परिजनों के आरोपों पर जांच-पड़ताल की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000