दर्दनाक हादसा; नदी में नहाने उतरे 5 बच्चे डूबे, दो भाइयों की हुई मौत, तीन की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में घाघरा नदी में नहाते हुए चार बच्चे नदी में डूब गए। घाघरा नदी में बच्चों के डूबने की खबर के बाद पास के खेत में जुताई कर रहा किसान बच्चों को बचाने के लिए नदी में कूद गया, लेकिन गहराई ज्यादा होने की वजह से वह भी डूब गया। नदी में 5 लोगों के डूबने की खबर के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। जिसमें अभी तक 3 बच्चों के शवों को बाहर निकाला जा सका है। हालांकि बाकी तीन अभी भी लापता हैं। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पुलिस टीम पहुंची हैं।

जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर टिकैतनगर थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के किनारे पर बसे चिर्रा गांव के 4 बच्चे जिनकी उम्र 12 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। नदी पर पहुंचे थे. दोपहर के वक्त सभी नहा रहे थे। इसी दौरान उनके डूबने की खबर सामने आई। जिसकी वजह से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर कई ग्रामीण पहुंच गए और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मल्लाहों की मदद से बच्चों को ढूंढने की कोशिश की गई।

इस पूरे मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच की है। फिलहाल 3 बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला जा चुका है, लेकिन, अभी तक बाकी का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि डूबने वाले बच्चों में दो सगे भाई हैं और बाकी उनके ही रिश्तेदार हैं। फिलहाल मौके पर सभी स्थानीय अधिकारी पहुंचे हैं। डूबने वालों में नूर आलम, अहमद रजा, हमजा, मुसाहिद रजा और अमान शामिल हैं। इनमें से अमान, हमजा और मुसाहिद रजा के शवों को बाहर निकाला जा चुका है।

परिजनों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल…

बच्चों के नदी में डूबने की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। डूबने वालों में दो सगे भाई और बाकी रिश्तेदार शामिल हैं जो कि चिर्रा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे शनिवार की दोपहर नदी पर नहाने के लिए गए थे उसी समय ये हादसा हुआ है। जब परिजनों को इस बात की खबर लगी तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000