भाई पर हमले के आरोपी सपा नेताओं को छुड़ाने थाने पहुंचे प्रतापगढ़ सांसद, दिखाई दरियादिली

प्रतापगढ़। कोहड़ौर थाना इलाके के कांधरपुर बाजार के पास कल शाम सांसद संगम लाल गुप्ता के भाई दिनेश गुप्ता के काफिले पर सपा के स्थानीय नेताओं द्वारा हमला कर दिया गया था। सोमवार को देर शाम सपा नेताओं ने समर्थकों संग सांसद के भाई दिनेश गुप्ता की गाड़ी पर किया था पथराव, शराब के नशे में बीजेपी नेता को था पीटा।

बच्चे हैं, गलतियां हो जाती हैं, ये हमारे परिवार के हैं, देश का भविष्य हैं- भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता 

सांसद के भाई पर हमला और गाड़ी तोड़ने और समर्थक को पीटने के मामले में जब प्रतापगढ़ एसपी के तेवर सख्त हुए। सोमवार देर शाम अराजकता फैलाने वालों को पुलिस की कई टीमें तलाश करती रहीं। कोहड़ौर पुलिस कार्यवाही करते हुए सराय शंकर के पूर्व प्रधान समेत कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपियों को कोहड़ौर पुलिस थाना पर उठा लाई तो इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

बीजेपी प्रत्याशी व सांसद संगम लाल गुप्ता के भाई दिनेश गुप्ता की गाड़ी पर पथराव कर सपा नेता अशोक यादव ने समर्थकों संग बीजेपी नेता की पिटाई कर दी थी। अपने समर्थकों संग प्रचार से घर वापिस आते वक्त दिनेश गुप्ता के काफिले पर सपा नेता ने हमला बोला था। सरल और व्यवहारकुशल किस्म के दिनेश गुप्ता पर हमले को लेकर सपाइयों के कृत्य की निंदा हो रही थी। प्रतापगढ़ में चुनावी माहौल गर्म हो रहा है।

कोहड़ौर थाने पहुंचे सांसद संगमलाल ने तहरीर ली वापस, सांसद द्वारा तहरीर वापस लेने के बाद पुलिस ने आरोपियों को छोड़ा

इस बात की जानकारी जब सांसद को हुई तो उन्होंने आरोपियों के प्रति दया भावना दिखाते हुए भाई दिनेश गुप्ता पर हमले के आरोपियों को छोड़ने के लिये एसपी सतपाल अंतिल से फोन पर बात की। सांसद संगम लाल गुप्ता स्वयं काफिले के साथ कोहड़ौर थाने पहुंचे और चुनाव प्रचार के दौरान अराजकता फैलाने वालों को माफ़ करते हुए उन्हें एक बार सुधर जाने का मौका दिए जाने की बात कही।

गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही आरोपियों को थाने से छुड़ाने के बाद आरोपियों ने सांसद संगम लाल गुप्ता को पहनाई माला और कार्यवाही न कराने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। जिस पर ने उन्हें माफ़ कर दिया और भविष्य में किसे के साथ भी ऐसे घटना न करने की सलाह दी। हमले के आरोपी सपा नेता सांसद से बोले कि वह विरोधी पार्टी के नेताओं के इशारे पर यह हमला, पथराव और मारपीट का कृत्य किया था।

सांसद ने आरोपियों का माला पहनाकर किया स्वागत, अब ये सांसद संगमलाल की दरियादिली है या नफा-नुकसान का पॉलटिकल गेम…???

सांसद ने आरोपियों को माफ करते हुए कहा कि “नौजवान गुमराह हो गये थे, पढ़ने लिखने की उम्र में अपराधिक मुकदमें दर्ज हो जाने से इनका भविष्य बर्बाद हो जायेगा। कांधरपुर में हुये हमले के आरोपियों को छुड़ाने के लिये वरिष्ठ सपा नेता कोहड़ौर थाने की परिक्रमा कर रहे थे और जब बात नहीं बने तो किसी ने इस बात की सूचना सांसद संगम लाल गुप्ता को दी तो सांसद ने दरियादिली दिखाई और आरोपियों को माफ़ ही नहीं किया बल्कि उन्हें कोहड़ौर थाना पहुंचकर छुड़ाया। सांसद संगम लाल गुप्ता के इस ब्यवहार की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000