लखनऊ हाईवे पर हाथों में ‘पिस्टल’ लिए लड़की ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल तो UP पुलिस ने दिया जवाब

लखनऊ हाईवे पर हाथों में ‘पिस्टल’ लिए लड़की ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल तो UP पुलिस ने दिया जवाब, सोशल मीडिया पर कई बार फेमस होने के चक्कर में लोग कुछ भी कर जाते हैं। यहां तक कि उन्हें कानून का भी ध्यान नहीं रहता है। सिमरन यादव नाम की इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर ने कुछ ऐसा ही किया है। जी हां, उसने हाथों में पिस्टल लेकर हाईवे पर डांस करते हुए रील बनाया। अब यह रील तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में सिमरन यादव भोजपुरी गाने पर डांस कर रही हैं। फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में सिमरन अब मुसीबत में पड़ गई है। दरअसल हुआ ये कि वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस भी एक्शन के मोड में आ गई है। पुलिस ने सिमरन यादव पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वकील कल्याण जी चौधरी ने सिमरन यादव का वीडियो शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- इंस्टाग्राम स्टार सिमरन यादव लखनऊ सरेआम नियम कानून व आचार संहिता की धज्जियां उड़ाते हुए highway पर पिस्टल को लहराकर video वायरल करके समाज में अपनी बिरादरी का रौब जमा रहीं हैं परंतु अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत और भी अधिकारियों को टैग किया है।

यूपी पुलिस का रिएक्शन

इसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। इस पर भी यूपी पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। यूपी पुलिस ने लखनऊ पुलिस को टैग करते हुए मामले को देखने के लिए कहा है। तो वहीं लखनऊ पुलिस ने भी जवाब में लिखा है- संबधिंत को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

भड़के यूजर्स भी

इस वीडियो पर कई यूजर ने भी कमेंट किया है। ज्यादातर यूजर्स का मानना है कि ऐसा करना गलत है। कई यूजर्स सिमरन यादव पर कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग कर रहे हैं। बहरहाल, इस वीडियो को देख आप क्या कहना चाहेंगे? अपनी राय जरूर कमेंट करें।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000